समस्तीपुर। प्रखंड स्थित शंभूपट्टी पंचायत में नीतीश सरकार की नल- जल योजना काफी अधूरी दिख रही है। जहाँ एक ओर नीतीश सरकार कहती है की दो से तीन वर्षों में हर घर में नल- जल का पानी पहुंच जाएं। वहीं शंभूपट्टी पंचायत के वार्ड नं 09 में सुदामा देवी- रामविलास साह प्राथमिक विद्यालय मल्लाह टोल विद्यालय पर शमर सेवल लगाया गया, लोहे का एक छोटी- सी कमरे बनाकर छत के ऊपर दो पानी टंकी रखा गया है, घर-घर नल लगा दिया है। फिर भी यह गत वर्ष से बंद पड़ी है। जिससे अब तक कोई अधिकारी देखने तक नहीं आए हैं। ग्रामीणों ने कई बार जब मुखिया और वार्ड सदस्य से शिकायत की तो झूठा आश्वासन के अलावा और कुछ नहीं मिला। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। शुरु हुआ है कि नहीं, कागज में लिखकर सिमट गई। गरीब परिवारों को जल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है , जो कि शिव मंदिर के निकट गत वर्ष एक शमर सेवल लगवाया गया है। वहीं से गरीब परिवार के महिलाएं 200 से 300 मीटर की दूरी तय करके पानी लाने को विवश है। अगर किसी के यहां से पानी लाने के लिए जाती है। तो लोगों से गालियां सुननी पड़ती है। जिससे गरीब परिवार शर्मिंदगी महसूस करते हैं। गरीब की जिंदगी नरक से भी बदतर बन गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।