आज बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री श्री मदन सहनी जी के साथ और कैट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा जी के साथ समस्तीपुर जिला का प्रतिनिधित्व मेरे द्वारा किया गया और मुझे बात रखने का मौका मिला जिसमे * समस्तीपुर प्रखंड , नगर परिषद क्षेत्र में विधवा पेंशन जो जो महिला के द्वारा आवेदन दिया गया है , ज्यादातर लोगो का रिजेक्ट कर दिया जाता है , जब महिला या प्रतिनिधि के द्वारा पूछा जाता है कि क्यु रिजेक्ट किया गया तो सिर्फ और सिर्फ इधर उधर बोलकर सभी लोगो को परेशान किया जाता है , जिससे विधवा महिला लोगो मे आक्रोश और निराशापन हैं । इस मुद्दे पर गम्भीर से लिया जाए।* शहरी क्षेत्रों में एक वृद्धा आश्रम खोला जाए । * दिव्यांग लोगो का जो अधिकार सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं के द्वारा लाभ देना है , उसे बड़ी मजबूती से लागू की जाए और जागरूकता फैलाई जाए और जहाँ जहाँ आंगनबाड़ी केंद्र में सीट खाली है , वहाँ पर नई कमिटी के गठन करके ईमानदारी से जिस महिला का हक बनता है उसे बहाल किया जाए , और पूरी पारदर्षिता से प्रक्रिया पूरी की जाए। जिला में हरेक प्रखंड में कम से कम 5 - 5 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र हो। जिसमें बच्चों के खेलने और पढ़ने का पूरा साधन हो । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।