Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मनोज सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहतें है कि कोरोना के टीककरण के पंजीकरण में सहयोग किया जाये

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से धीरज कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहतें है कि टीकाकरण का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बबलू ने जानकारी दी कि खेत ग्राम एवं मनरेगा मजदूर सभा के बैनर तले प्रखण्ड के बाजार क्षेत्र के नीम चौक पर खेत ग्राम प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लाकडाउन का पालन करते हुए धरना दिया. इस दरम्यान मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर लेकर प्रदर्शन भी किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शिक्षा जगत के जाने- माने हस्ती सह सामाजिक कार्यकर्ता परमेश्वर प्रसाद नारायण सिंह उर्फ लल्लू बाबू नहीं रहें. लंबी बीमारी के बाद गत रात पटना के निजी अस्पताल में उनकी निधन हो गई. सोमवार को तड़के उनकी शव उनके निवास स्थान समस्तीपुर के कल्याणपुर के वीरसिंहपुर ड्योढ़ी पर आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. उनकी निधन से शिक्षा जगत भी मर्माहित है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार में लॉकडाउन लगने से कोरोना वायरस से संक्रमणों की संख्या में कमी हुई। इसीलिए अब लॉकडाउन 25 मई से लेकर 1 जून तक बढ़ा दी गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटना/नयी दिल्ली, 23 मई ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) प्रशिक्षण प्रकोष्ठ :सिद्ध कायस्थ समृद्ध कायस्थ: के तहत शेयर बाजार में निवेश से संबंधित वेबीनार का आयोजन किया गया, जिसमें जिसमें जीकेसी के वित्तीय सलाहकारों ने निवेशकों को शेयर मार्केट में सुरक्षित निवेश के टिप्स बताये।स्टॉक बाजार में निवेश एवं कारोबार एक रणनीति की बनाने की जरूरत है। अपनी कारोबारी रणनीतियों के माध्यम से सही निवेश का निर्णय लेना बहुत महत्वपूर्ण है। नए लोग अक्सर उच्च जोखिम के साथ उच्च रिटर्न की उम्मीद लगाये अपने शेयर ट्रेडिंग खाते का और अधिक नुकसान कर लेते हैं। हर सफल निवेशक को अपनी निवेश यात्रा में किसी बिंदु पर सलाहकार की जरूरत होती है। आपका वित्तीय सलाहकार आपको सीखने का मार्ग बनाने में मदद कर सकता है और आपको बाजार के उतार–चढ़ाव में से प्रेरित रख सकता है। इसी क्रम में जीकेसी का प्रशिक्षण प्रकोष्ठ : सिद्ध कायस्थ समर्थ कायस्थ : ने वेबीनार के माध्यम से वित्तीय सलाहकारों की मदद से निवेशकों को शेयर मार्केट में सुरक्षित निवेश करने के टिप्स बताये हैं।वित्तीय सलाहकारों में श्रीमती निष्का रंजन, श्री आलोक अविरल, श्री रमन बल्लभ और श्री पुष्कर चित्रवंशी शामिल हैं। वेबीनार का संचालन निष्का रंजन ने किया और साथ ही 50/30/20 रूल के बारे में चर्चा की। डिमैट एकाउंट कैसे खुल सकता है इसके बारे में चर्चा की गयी। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीनगर ब्लॉक के मदुदाबाद निवासी विनय कुमार ने मोबाइल वाली के माध्यम से यह बता रहे हैं कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब है। जिसकी इलाज सरकारी हॉस्पिटल पटोरी में चल रहा है। इसीलिए चाहते हैं कि उन्हें कुछ मदद राशि दी जाए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के पंचायत बंगलाहा से राजकुमार ठाकुर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताया कि असहाय लाचार महिला जिनके दो पुत्र हैं। लेकिन उस महिला के दोनों पुत्र को कोई रोजगार नहीं है और अपनी माँ का इलाज करवाने में असक्षम हैं । उन्होंने बताया कि महिला की तबीयत बीते 4 दिनों से बहुत खराब चल रही थी।मिली सूचना के अनुसार जिला समस्तीपुर के संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए उस महिला को विद्यापति नगर के सरकारी अस्पताल मे इलाज करवाने के लिए अपने निजी वाहन से भेज दिया । जहाँ उस महिला का इलाज पूर्ण रूप से हुआ और साथ ही मोबाइल बानी कम्युनिटी मीडिया चैनल एवं आइडियल यूथ फॉर रेवोलेंटरी चेंज संस्था के द्वारा 1000 रुपया की सहायक राशि प्रदान की गई

बिहार राज्य के नरहन गाँव के समस्तीपुर जिले से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि लॉकडाउन के कारण उनका काम बंद हो गया है। जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब चल रही है और खाने के लिए राशन भी नहीं है