शनिवार को नगर निगम कार्यालय पर नगर सभापति तारकेश्वर गुप्ता के अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक हुआ जिसमें लोक कल्याणकारी योजना एवं जलजमाव की समस्या पर विशेष चर्चा हुई

समस्तीपुर जिले के प्रभारी मंत्री सरवन कुमार ने कोविड-19 एवं कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में वर्चुअल बैठक की जिसमें जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों उप समाहर्ता एसडीओ सभी प्रखंडों के वीडियो ने इसमें हिस्सा लिया

खानपुर प्रखंड के खतुआ हाई स्कूल में सामुदायिक किचन से गरीब लोगों को सरकार की ओर से भोजन उपलब्ध करा जा रहा है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के बहेरा पंचायत से रामरसि देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रही है कि उनके पति का देहांत हो चूका है उनके पांच बच्चे है घर में कोई नहीं है कमाने वाला इसलिए उनको खाने पिने में बहुत दिक्कत हो रहा है। इसलिए वह चाहती है की उनकी मदद की जाये

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर से शाहीन प्रवीण मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि उनके पिता जी का देहांत 3 साल पहले हो चुका है उनकी माँ किसी किसी के खेत मे मजदूरी करती है लॉकडाउन के कारण कोई काम नही मिल रहा है उनको ज्यादा से ज्यादा मदद की जरुरत है।

Download | | Get Embed Code

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के थाना विभूतिपुर से अमनदीप दास मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इनके परिवार में छह से सात सदस्य है और वह ही सिर्फ एकमात्र काम करने वाले है इन्हें कोरोनाकाल में काम नहीं मिलने से परेशानी हो रही है

समस्तीपुर, दलसिंहसराय, पटोरी, रोसरा शहरी क्षेत्र एवं सभी प्रखंड अंतर्गत 18 से 44 आयु वर्ग के टीकाकरण हेतु ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग का समय 7—9 अपराह्न निर्धारित किया गया है।* जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, ऋषभ राज में ने दिया

मुंबई में आये ताऊते चक्रवाती तुफान ने बिहार के समस्तीपुर जिले के एक युवक को असमय लील गया. वे समुद्री जहाज़ में काम कर रहे थे. तुफान में जहाज़ डूब जाने से 19 मई को मौके पर उनकी मौत हो गई. वह मुंबई कमाने गया था.युवक की पहचान जिले के उजियारपुर प्रखण्ड के गावपुर पंचायत निवासी वीरेन्द्र कुमार के 24 वर्षीय पुत्र प्रभात कुमार के रूप में की गई है.बताते चलें कि पिछले लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व इनके 45 वर्षीय पिता वीरेंद्र कुमार की भी मौत कैंसर जैसी भयानक बीमारी के कारण हो गयी थी. ये दो भाई एक बहन हैं. पिता के मृत्यु के पश्चात इन्होंने ही अपने परिवार के भरण- पोषण के लिए बिहार से बाहर मुम्बई में समुद्र से तेल निकालने वाली एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे थे. इसके मरने से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है. इसके माँ, बहन, भाई और शुभचिंतकों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है. एक ही परिवार पर बार- बार दुखों पहाड़ टूटने की चर्चा सरेआम है. इससे चहुंओर शोक की लहर फैल गई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।