मुंबई में आये ताऊते चक्रवाती तुफान ने बिहार के समस्तीपुर जिले के एक युवक को असमय लील गया. वे समुद्री जहाज़ में काम कर रहे थे. तुफान में जहाज़ डूब जाने से 19 मई को मौके पर उनकी मौत हो गई. वह मुंबई कमाने गया था.युवक की पहचान जिले के उजियारपुर प्रखण्ड के गावपुर पंचायत निवासी वीरेन्द्र कुमार के 24 वर्षीय पुत्र प्रभात कुमार के रूप में की गई है.बताते चलें कि पिछले लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व इनके 45 वर्षीय पिता वीरेंद्र कुमार की भी मौत कैंसर जैसी भयानक बीमारी के कारण हो गयी थी. ये दो भाई एक बहन हैं. पिता के मृत्यु के पश्चात इन्होंने ही अपने परिवार के भरण- पोषण के लिए बिहार से बाहर मुम्बई में समुद्र से तेल निकालने वाली एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे थे. इसके मरने से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है. इसके माँ, बहन, भाई और शुभचिंतकों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है. एक ही परिवार पर बार- बार दुखों पहाड़ टूटने की चर्चा सरेआम है. इससे चहुंओर शोक की लहर फैल गई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
