समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के बंगला गांव की निवासी रामरति देवी बताती हैं कि निजी चिकित्सक के द्वारा जांच की गई रिपोर्ट के अनुसार उनके पति को को रोना था और उनकी मृत्यु भी कोरोना से हुई परंतु अब तक उन्हें पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है। पूरी जानकारी सुनने के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

मिथिलांचल जोन के आह्वान पर डीएमसीएच बचाओ जनस्वास्थ्य अभियान के तहत मिथिलांचल में बिगड़ते स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर के विवेक-विहार मुहल्ला में एकदिवसीय धरना दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार में लोगों का टीका सुनिश्चित हो सके इसके लिए जीविका दीदियां और आशा वर्कर्स टीका एक्सप्रेस के गाँव में पहुँचने से एक दिन पहले लोगों को जानकारी देने के साथ जागरूक भी करेंगी। इससे टीका एक्सप्रेस के माध्यम से तेज गति से लोगों को टीका लग सकेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए अपने विभिन्न माँगों के साथ एक दिवसीय धरना दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में सोमवार को माकपा कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर जिला कार्यालय में विधायक अजय कुमार पर हुए जानलेवा हमला करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी एवं उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए माकपा नेता मनोज प्रसाद सुनील ने कहा कि यह कैसा जंगलराज है जहां सत्ता संरक्षित अपराधियों के हौसला इतना बुलंद है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर दो दो बार जानलेवा हमला करने के बावजूद खुलेआम घूम रहे हैं एवं पुलिस प्रशासन तमाशा बीन बना हुआ है।

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू एवं उसके उत्पादों का सेवन न करने की शपथ ली। स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा शपथ लिया गया कि वह लोग तंबाकू का सेवन जीवन पर्यंत नहीं करेंगे एवं अपने परिजनों, परिचितों एवं संपर्क में आने वाले मरीजों को भी तंबाकू से होने वाले जान लेवा बीमारियों के बारे में जानकारी देकर तंबाकू एवं उसके उत्पादों का सेवन न करने हेतु प्रेरित करेंगे। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कांत राय, डॉ साधु शरण चौधरी प्रखंड मूल्यांकन पदाधिकारी अमित कुमार सिन्हा, बीसीएम सुमन कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रशिक्षक सुनील कुमार सिंह, ड्रेसर प्रसून कुमार सिंह इत्यादि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

माननीय कुलपति प्रो.सुरेन्द्र प्रताप सिंह के आग्रह तथा माननीया प्रतिकुलपति प्रो. डॉली सिन्हा के प्रयास से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक प्रथम खंड ( भौतिकी प्रतिष्ठा) का केंद्रीकृत ऑनलाइन वर्ग का संचालन दिनांक 01.06.2021 से प्रस्तावित है lविस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

माले राज्य सचिव कुणाल ने समस्तीपुर में सीपीएम कार्यालय पर चढ़कर उनके विधायक दल के नेता अजय कुमार पर जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले की जांच की मांग की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दीदी जी फाउंडेशन की संस्थापिका एवं ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डॉ नम्रता आनंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मध्य प्रदेश स्थित बक्सवाहा जंगल की कटाई रुकवा देने का आग्रह किया है ।ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन प्रसाद के गो ग्रीन अभियान का समर्थन करते हुए डॉ नम्रता आनंद ने कहा कि हम सब पर्यावरण को बचाने, जागरूकता फैलाने और देश के भविष्य को बचाने के लिए हर संभव प्रयत्न करेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।