मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर नरेंद्र मोदी सरकार की 7 साल पूरा करने के उपलक्ष में स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने रविवार को सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।
पंचायतों को नौकरशाही के हाथों सौंपने की भाजपा- जदयू के नीतीश सरकार की कोशिश के खिलाफ राज्यव्यापी आह्वान के तहत रविवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने शहर के विवेक-विहार मुहल्ला में प्रदर्शन किया.पंचायत का कार्यकाल 6 माह आगे बढ़ाने वाला अध्यादेश लाने, लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या बंद करने, कोविड महामारी से लड़के को पंचायत का अधिकार बढ़ाने आदि मांगों से संबंधित नारे लिखे कार्डबोर्ड, झंडे, बैनर अपने-अपने हाथों में लेकर माले कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार विरोधी नारे लगाये जा रहे थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) द्वारा मुजफ्फरपुर जिला के सकरा प्रखंड अंतर्गत गन्नीपुर बेझा पंचायत में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत)के कार्यक्रम के द्वारा महिलाओं एवम बालिकाओं को सुधांशु पाण्डे द्वारा विश्व माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर माहवारी स्वच्छता, महावारी चक्र में आने वाली परेशानियों से सुरक्षा हेतु समुचित उपचार के बारे में जानकारी दिया गया।साथ ही "चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो"की जानकारी देते हुए समुदाय को जागरूक किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर के तिरहुत अकादमी स्कूल सोनबरसा जाने वाली रोड आए दिन जन मग्न ही रहता है लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है
विभुतीपुर विधायक अजय कुमार पर जानलेवा हमला विधायक समस्तीपुर स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर सो रहे थे अज्ञात अपराधियों ने उन पर धावा बोल दिया.गार्ड सुनील को सिर पर लगी काफी चोट वही स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ दिया
विभूतिपुर सीपीएम विधायक ने मुख्यमंत्री से की मांग ।विधानसभा क्षेत्र में कोरोना के वैश्विक महामारी से लड़ ही रहे थे की इस बीच यास तूफान के कारण हुए बेमौसम बारिश और तेज आंधी तूफान से किसानों के खेतों में खड़ी तैयार मक्का का फसल ,सभी प्रकार के हरी सब्जियों ,पशुओं का चारा,मूंग ,तिल आम ,लीची,केला बर्बाद हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कभी नोटबंदी, कभी जी एस टी,कभी अतिवृष्टि, तो कभी ओलावृष्टि ,दो साल से हो रहे लगातार लाकडाउन से प्रभावित किसानों का इस बार यास तुफान की तेज आंधी-बारिश ने रही-सही कसर पूरी कर किसानों का कमर हीं तोड़ कर रख दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
29 मई, 2021 जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र आख्तियारपुर कार्यालय पर संस्था के अध्यक्ष गौरीशंकर चौरसिया की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभूतिपुर में एक महिला के साथ घटित घटना को लेकर चिंता जाहिर किया गया। बैठक का संचालन करते हुए संस्था के सचिव सुरेन्द्र कुमार नें आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाला है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से मुंडा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके परिवार में कोई भी नहीं है। वह अपना भरण पोषण छोटा मोटा काम करके चलती थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण उनके पास खाने के लिए राशन भी नहीं है और दवाई खरीदने के लिए पैसे भी नहीं है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से राजेंद्र ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि वह नाइ का काम करते थे। लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद उनका काम बंद हो चूका है। जिस कारण से उनके घर में आर्थिक समस्या हो रही है
