भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता वह बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन देर संध्या समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड नत्थूद्वार पंचायत के बुजुर्गद्वार जो उनका पैतृक गांव है वहां आकर कोरोना की स्थिति का जायजा लिया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में बुधवार को 142 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की गई स्वास्थ्य जांच के क्रम में इस वैश्विक महामारी कोरोना के संदर्भ में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस की धज्जियां स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा ही उड़ाई जा रही है।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत महम्मदी पुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मकतब के सरकारी भवन में वहां के एक ग्रामीण मोहम्मद हिजबुल्लाह के द्वारा निजी कोचिंग संस्थान का संचालन प्रधानाध्यापक एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के सहयोग से चलाया जा रहा है प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का सहयोग इसीलिए मैंने कहा कि ग्रामीणों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि उन लोगों ने कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इस बाबत सूचना दी इसके बावजूद बदस्तूर कोचिंग संचालन जारी है।

बट सावित्री पूजा को लेकर लीची के दाम में लगा आग एक सौ का सेकरा अब ₹1000 में दिया जा रहा है एक पीस का दाम 5 से ₹10 लिया जा रहा है

जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी के निर्देश पर जदयू कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर पौधारोपण किया विभूतिपुर में छात्र जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर राय ने पौधरोपण किया

सरायरंजन निवासी सीएसपी संचालक सुनील सिंह के अपराधियों द्वारा हत्या उपरांत उनके घर पर लोगों का तांता लगा रहा भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी सहित नेताओं ने उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया

जिला प्रशासन की लापरवाही से एक और युवक की जान बुधवार को करीब 9 बजे शहर के मोहनपुर रोड में इंडियन आभरसीज बैंक के पास नाले से निकाले गये ईंट- पत्थर की ढ़ेर एवं गैस पाइपलाइन के लिए खोदे गये गड्ढ़े से साईकिल साईड कर चलाने के कारण ट्रक से कुचलकर मौके पर ही चली गई.घटना की जानकारी मिलते ही बगलगीर सह भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने जाकर युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचवाया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटनास्थल पर पूछने पर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सड़क पर नाले से निकाले गये ईंट- पत्थर के ढ़ेर से साईकिल कटाने के दौरान गैस पाइपलाइन के लिए खोदे गये गड्ढ़े में साईकिल गिरने के बाद पीछे से आ रही ट्रक ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई. हलांकि उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया था जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. करीब 25 वर्षिय युवक की पहचान नहीं हो पाई है. माले नेता ने फोन कर देर से पहुंची मुफस्सिल पुलिस को मृत युवक का साईकिल, चप्पल, झोला, डब्बा आदि पुलिस को सुपुर्द करा दिया जिसे पुलिस टेम्पू से मुफस्सिल थाना ले गई. माले नेता ने जिला प्रशासन की लापरवाही से मौत होना बताते हुए मृतक को शिनाख्त कर 5 लाख रूपये मुआवजा, अन्य सरकारी सहायता, शहर में गाड़ी की रफ़्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा लागू करने, सड़क पर से नाले से निकाले गये ई़ट- पत्थर की ढ़ेर हटाने, गैस पाइपलाइन के लिए खोदे गये गड्ढ़े भरने, टूटी सड़क की मरम्मतीकरण करने अन्यथा आंदोलन चलाने की चेतावनी जिला प्रशासन को दी है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हमारे टेक्स के पैसे हमारे स्वास्थ्य पर खर्च करो" नारे को केंद्र कर ऐपवा द्वारा घोषित राष्ट्रीय मांग दिवस पर गुरूवार को शहर के विवेक-विहार मुहल्ला में महिलाओं ने लाकडाउन के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धरना दिया. हाथों में मांगों से संबंधित कार्डबोर्ड लेकर महिलाएं सरकार विरोधी नारे लगा रही थीं.धरना के माध्यम से जीडीपी का 10 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवा पर खर्च करने, सेंट्रल विस्टा पर पैसा लूटना बंद करने, पीएम केयर फंड का हिसाब देने, गरीबों के लिए चावल योजना में चावल के अलावे दाल, तेल, चीनी को भी शामिल करने, हरेक पंचायत में सुविधा संपन्न उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने, सभी उपकेंद्र में चिकित्सक, दवा आदि का इंतजाम करने, महामारी से बचाव में बिरला का जबाबदेही लेकर प्रधानमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा देने समेत अन्य मांग भी उठाये गये। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर। प्रखंड के विशनपुर पंचायत निवासी मो. इम्तियाज शेख के बेटे मो. आदिल शेख (13) तथा मो. सागिल शेख (10) की मौत मंगलवार को नदी में डूबने से हो गई। वे दोनों दरभंगा जिला के हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत रतनपुरा गांव स्थित अपने ननिहाल गए हुए थे। वहीं बागमती नदी में स्नान के दौरान डूब गए। बुधवार को गोताखोरों ने दोनों भाइयों का शव नदी से निकाला। इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही विशनपुर तथा रतनपुरा के लोगो में शोक की लहर दौर गई। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत ने हर किसी के दिल को दहला दिया। विशनपुर गांव में जहां सन्नाटा है, वहीं हर चेहरे पर बदहवासी। दरभंगा से पोस्टमार्टम के उपरांत दोनों बच्चे का शव आज उनके स्वजनों को सौप दिया गया। इसके बाद दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार अपने पैतृक गावं विशनपुर स्थित कब्रिस्तान में किया गया। इस हृदयविदारक घटना पर स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, मो. बशीर अहमद, मो. कादिर, मो. आसिफ इकबाल, मो. अकबर अली, रंजीत कुमार रंभू, श्यामनारायण शर्मा, डा. रामपुकार सिंह, मो. अमरोज, सुमन कुमार आदि ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आज दिनांक 9 जून 2021 को पुसा प्रखंड के धर्मागतपुर बथुआ में सत्यजीत फाउंडेशन के द्वारा में 100 ग्रामीणों को साबुन दिया गया एवं करोना से बचाव के बारे में जानकारी दी गई मौके पर जिला स्वयंसेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने बताया कि अपने आसपास साफ-सफाई एवं सावधानी बरतें कार्यशाला को संबोधित करते हुए आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा जी ने बताया बेवजह घर से नहीं निकले जरूरतों को सीमित करें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।