हमारे टेक्स के पैसे हमारे स्वास्थ्य पर खर्च करो" नारे को केंद्र कर ऐपवा द्वारा घोषित राष्ट्रीय मांग दिवस पर गुरूवार को शहर के विवेक-विहार मुहल्ला में महिलाओं ने लाकडाउन के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धरना दिया. हाथों में मांगों से संबंधित कार्डबोर्ड लेकर महिलाएं सरकार विरोधी नारे लगा रही थीं.धरना के माध्यम से जीडीपी का 10 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवा पर खर्च करने, सेंट्रल विस्टा पर पैसा लूटना बंद करने, पीएम केयर फंड का हिसाब देने, गरीबों के लिए चावल योजना में चावल के अलावे दाल, तेल, चीनी को भी शामिल करने, हरेक पंचायत में सुविधा संपन्न उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने, सभी उपकेंद्र में चिकित्सक, दवा आदि का इंतजाम करने, महामारी से बचाव में बिरला का जबाबदेही लेकर प्रधानमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा देने समेत अन्य मांग भी उठाये गये। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।