समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के बल्लीपुर पंचायत में कोविड-19 महामारी को लेकर समाजसेवी गगन झा ने मास्क और साबुन का किया वितरण लोगों को टीका लेने के लिए किया जागरूक सरकार के द्वारा चलाया गया अभियान 18 वर्ष से 45 वर्ष के लोगों को टीकाकरण लेने के लिए समाजसेवी गगन जाने मास और साबुन देकर लोगों से टीका लेने के लिए कहा
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में सहाय साह ठाकुरबाड़ी से लेकर बाजार समिति तक बन रहे पीसीसी नाला निर्माण में कार्य में अनियमितता को लेकर वार्ड पार्षद ने ईओ को पत्र देकर अविलंब रोक लगाने की माँग किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीएचसी से रेफर किए जाने के बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में प्रसूता की रास्ते में मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सीएचसी पर हमला कर कर्मी की पिटाई शुरू कर दी। कर्मचारी को पीटते देख चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी भाग निकले। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर निवासी महेंद्र पंडित की पुत्री सरिता कुमारी की मंगलवार संध्या मौत हो गई। उसने सीएचसी में एक पुत्री को जन्म दिया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक कुमार ने बताया की कोरोना का टीका लेने के बाद तबियत खराब हो गई। लेकिन टीकाकरण के समय या बाद में भी किसी तरह की जानकारी नहीं दी जाती है। तबियत खराब हो जाने पर हमें किस तरह की सावधानियाँ बरतनी चाहिए या कैसे अपना ख्याल रखना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर कुशेश्वरस्थान वर्तमान विधायक शशि भूषण हजारी जी का आज 445 ए एम में निधन हो गया कुशेश्वरस्थान के सभी जनता गणों से भगवान से प्रार्थना है कि इनकी आत्मा को शांति मिले सच्ची श्रद्धांजलि
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में भाकपा माले के बैनर तले बुधवार को प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च बोचहा से चलकर सरकार विरोधी नारा लगाते हुए भासिंगपूर पहुंची। जहां भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता संजीव कुमार आर्य ने की एवं संचालन अनिल कुमार राय ने किया। इनकी मुख्य मांग 01. बढ़ती मंहगाई को रोको।02. सभी बेरोजगारों को रोजगार एवं गुजारा भत्ता दो।03. स्वास्थ्य विभाग के तमाम भ्रष्ट व्यवस्था को दुरुस्त करो।04. पिछले पांच वर्षों में हुए आवास योजना में हुए भारी धांधली व घोटाला के ऊंच स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करो। 05. मोहिउद्दीन नगर के कुरसाहा पंचायत सहित विभिन्न पंचायतों में बिहार सरकार के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर सड़कों का निर्माण करवाओ । 06. चकजोहरा मुख्य सड़क किनारे बने नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराकर नाली उराही कराओ। मौके पर सौरभ कुमार,गौतम कुमार,सूरज कुमार,दुर्गेश कुमार,मिथलेश कुमार,मुकेश कुमार,उदय कुमार,अभिषेक कुमार,प्रिंस कुमार,राजन कुमार,सुनील,अमित,अखिलेश,महेश कुमार,सुबोध कुमार आदि उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
20 घंटों से रोहुआ में बिजली गुल - - - - * नल - जल ठप, पानी के लिए हाहाकार * उमस से बच्चे व बीमार परेशान वारिसनगर (समस्तीपुर ). प्रखंड के रोहुआ पश्चिमी गांव में करीब 20 घंटों से बिजली गायब है. गर्मी औऱ उमस से लोगों का हाल बेहाल है, वहीं पेयजल के बिना रोहुआ गांव में हाहाकार मचा है. नल - जल ठप रहने से लोग अशुद्ध जल पीने को मजबूर हैं . बच्चों औऱ बीमार लोगों की परेशानी काफ़ी बढ़ गई है. पंखा के बिना कोरोना से ठीक हुए कमजोर मरीजों का बुरा हाल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9 बजे रोहुआ पश्चिम पंचायत के खानपुर टोला स्थित वार्ड -1 में स्थापित ट्रांसफार्मर के केबल सिस्टम में आग लग गई. केबल धू - धू कर जलने लगा. सूचित करने पर पहुंचे बिजली कम्पनी के तकनीकी कर्मियों ने आग बुझाकर फिर से लाइन चालू किया. जैसे कर्मियों की टोली वापस गई. दस मिनटों में फिर आग लग गई. ट्रांसफार्मर का केबल सिस्टम जलकर खाक हो गई. बिजली चली गई. रात के नौ बजे से बुधवार की शाम 4-30 तक न तो बिजली कर्मी ठीक करने आए औऱ न ही बिजली आई. लोग गर्मी औऱ प्यास से बदहाल बने हैं. स्थानीय उपभोक्ता बताते है कि यह हाल कमोवेश गत 15 दिनों से है. कभी कम वोल्टेज की समस्या तो कभी कभी हाई वोल्टेज से बिजली उपकरणों का जलना यहां आम बात है. बावजूद विद्युत अभियंता का दर्शन दुर्लभ है. लोग अभी आंदोलन के मुड़ में हैं.
"वन वीक मूरौल कंप्लीट" अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आज मुजफ्फरपुर जिला के मुरौल प्रखंड सभागार मे जिलाअधिकारी श्री प्रणव कुमार जी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया!इस बैठक में जिला अधिकारी ने बताया कि मूरौल को जिले का पहला वैक्सीन मुक्त प्रखंड बनेगा शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए मुरौल प्रखंड अंतर्गत सम्पूर्ण पंचायत के सभी ग्रामीण स्तर एवम टोला स्तर पर माइक्रो प्लान बनाकर बचे हुए लोगों जागरूक कर टीकाकरण करवाया जाएगा
समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के सर हिला गांव में मिट्टी से जुड़े हुए ईट का दीवाल खापरा का घर गिरने से घर में सोए पति पत्नी उर्मिला देवी पति प्रभु नारायण मंडल घायल हो गए जिन का इलाज स्थानीय अस्पताल शिवाजी नगर में कराया गया प्रखंड प्रभारी को इसकी सूचना दी गई उन्होंने अपने कर्मचारी को भेजकर इसकी जानकारी ली उन्होंने कहा जल्द ही इनको मुआवजा देने का कार्य किया जाएगा मौके पर गांव के कुछ गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे
दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में एनएचएआई की ओर से बनने वाली ऑक्सीजन प्लांट की साइट सेलेक्शन के लिए सीएस सत्येंद्र कुमार गुप्ता,सिविल सर्जन, डीपीएम सौरेन्द्र दास सहित एनएचएआई के अधिकारियो ने सोमवार को अस्पताल का दौरा किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
