बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से लाल बाबू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को यह बताया कि शशि प्रभाकर की मदद से कोरोना टीका की पहली खुराक लगा लि है और इसके लिए वे मोबाइल वाणी को और शशि प्रभाकर को धन्यवाद करते है

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के प्रखंड विभूतिपुर के पोस्ट सिंघाड़ा के ग्राम खरखनी से अजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को यह बताया कि उन्होंने मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना टीका की पहली खुराक लगा लि है और इसके लिए वे मोबाइल वाणी धन्यवाद करते है

धर्मपुर स्थित तालाब में डूबने से हुई अधेर की मौत ,मौके पर पहुंची पुलिस फोटो-मृतक को देखने को लगी भीड़ प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर पंचायत अंतर्गत धर्मपुर गांव में गुरुवार की देर शाम डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मपुर निवासी कृष्ण मोहन राय के 56 वर्षीय पुत्र कीरा राय के रूप में की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुरुवार की देर शाम तालाब किनारे शौच के लिए निकला था लेकिन काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिला। शुक्रवार के अहले सुबह ग्रामीणों ने शव को तालाब में उपलाते हुए देखा एवं इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। पुलिस अवर निरीक्षक नरेश यादव के नेतृत्व में रविंद्र प्रसाद के साथ पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मौके पर उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने मृतक के परिजनों को निजी कोष से ₹3000 की सहायता की है एवं मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मजदूरी करके अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के मौत से उनके परिवार में मातम छा गया है।

महम्मदीपुर से पुलिस ने 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार फोटो-गिरफ्तार शराब कारोबारी प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के महम्मदीपुर से पुलिस ने बिहार सरकार मध्य निषेध विभाग के सूचना संख्या ईटी नंबर 0065 1127 के आधार पर छापेमारी के दौरान गुरुवार की शाम 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। उक्त आशय की सूचना देते हुए सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि गुरुवार को हुए जब गस्ती कर रहे थे थाना प्रभारी के द्वारा छापेमारी हेतु सूचित किया गया जब वह लोग पुलिस बल के साथ उक्त घर पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया एवं तलाशी के दौरान उसके मकान से 15 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई एवं शराब बरामदगी के उपरांत उक्त युवक को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। इस बाबत स्थानीय थाना में थाना कांड संख्या 141/ 2021 दर्ज करते हुए सहायक अवर निरीक्षक नवल किशोर को आगे अनुसंधान की जिम्मेवारी दी गई है एवं गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में मेगा कैंप लगाकर 970 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के विभिन्न 13 पंचायतों में कई जगहों पर कैंप लगाकर शुक्रवार को कोरोना का टीकाकरण किया गया जिसमें सुल्तानपुर, ब्रह्मपुरा, कल्याणपुर बस्ती इत्यादि पंचायत मैं कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड मूल्यांकन अनुश्रवण पदाधिकारी अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि मेगा टीकाकरण कैंप में सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

जलनिकासी हेतु लगे पंपसेट को बंद कर राशि बंदरबांट करने की शिकायत मिलने के बाद समस्तीपुर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने जलनिकासी हेतु लगे पंपसेट को बंद रखने पर संबंधित कार्य एजेंसी एवं अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी थी. बाबजूद इसके जलप्लावित ताजपुर प्रखण्ड, अंचल, कृषि कार्यालय पर लगे पंप सेटों को वृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को बंद देखा गया. इसे लेकर भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि जलनिकासी के नाम पर पंपसेट, डीजल, ट्रेक्टर, जेसीबी, मजदूर आदि के नाम पर रूपये का बंदरबांट संबंधित अधिकारी, कर्मी आदि करते रहे हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा है कि जिलाधिकारी के चेतावनी के बाद भी जलनिकासी हेतु प्रखण्ड मुख्यालय समेत अन्य स्थानों पर लगे पंप बंद देखे गये हैं. उन्होंने बंद पंपसेट का विडियो जारी करते हुए संबंधित संचालक, कार्य ऐजेंसी आदि पर सरकारी कार्य में कोताही बरतकर राजस्व की हानि पहुंचाने की एफआईआर दर्ज करने की मांग की है ताकि आगे से कोई इस प्रकार की लापरवाही नहीं कर सके। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा अपराध, भ्रष्टाचार व सांप्रदायिकता से समझौता नहीं करने की बात करते रहे हैं। भ्रष्‍ट्राचार पर नियंत्रण को लेकर सरकार का ताजा आदेश इसी की कड़ी है। इसके तहत अब वैसे सरकारी सेवकों पर शिकंजा कसना तय है, जो अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विभूतिपुर में कल निम्न जगहों पर कोविड-19 का टीकाकरण होगा। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

Transcript Unavailable.

प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह का ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा बुधवार की देर शाम जारी अधिसूचना के अनुसार स्थानांतरण सारण जिला के तरैया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में किया गया है एवं पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड में पदस्थापित बी डी ओ ओम प्रकाश को मोहिउद्दीन नगर के नए बी डी ओ के रूप में पदस्थापित किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।