जलनिकासी हेतु लगे पंपसेट को बंद कर राशि बंदरबांट करने की शिकायत मिलने के बाद समस्तीपुर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने जलनिकासी हेतु लगे पंपसेट को बंद रखने पर संबंधित कार्य एजेंसी एवं अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी थी. बाबजूद इसके जलप्लावित ताजपुर प्रखण्ड, अंचल, कृषि कार्यालय पर लगे पंप सेटों को वृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को बंद देखा गया. इसे लेकर भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि जलनिकासी के नाम पर पंपसेट, डीजल, ट्रेक्टर, जेसीबी, मजदूर आदि के नाम पर रूपये का बंदरबांट संबंधित अधिकारी, कर्मी आदि करते रहे हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा है कि जिलाधिकारी के चेतावनी के बाद भी जलनिकासी हेतु प्रखण्ड मुख्यालय समेत अन्य स्थानों पर लगे पंप बंद देखे गये हैं. उन्होंने बंद पंपसेट का विडियो जारी करते हुए संबंधित संचालक, कार्य ऐजेंसी आदि पर सरकारी कार्य में कोताही बरतकर राजस्व की हानि पहुंचाने की एफआईआर दर्ज करने की मांग की है ताकि आगे से कोई इस प्रकार की लापरवाही नहीं कर सके। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
