धर्मपुर स्थित तालाब में डूबने से हुई अधेर की मौत ,मौके पर पहुंची पुलिस फोटो-मृतक को देखने को लगी भीड़ प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर पंचायत अंतर्गत धर्मपुर गांव में गुरुवार की देर शाम डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मपुर निवासी कृष्ण मोहन राय के 56 वर्षीय पुत्र कीरा राय के रूप में की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुरुवार की देर शाम तालाब किनारे शौच के लिए निकला था लेकिन काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिला। शुक्रवार के अहले सुबह ग्रामीणों ने शव को तालाब में उपलाते हुए देखा एवं इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। पुलिस अवर निरीक्षक नरेश यादव के नेतृत्व में रविंद्र प्रसाद के साथ पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मौके पर उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने मृतक के परिजनों को निजी कोष से ₹3000 की सहायता की है एवं मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मजदूरी करके अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के मौत से उनके परिवार में मातम छा गया है।