नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सम्बंधता प्राप्त उत्थान युवा मंडल मोरसंड में राम कृष्ण प्रज्ञा विधालय परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक सूरज कुमार ने किया कार्यक्रम के संचालन मंडल अध्यक्ष अनुष राज ने किया कार्यक्रम में पूसा प्रखंड एवं कल्याणपुर प्रखंड के युवाओं ने हिस्सा लिया स्वामी विवेकानंद जी के पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गन्नीपूर बेझा को शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण के आच्छादन के लक्ष्य को पाने की दिशा मे आज पुस्तकालय भवन के प्रांगण में मुखिया हेमंत देवी की अध्यक्षता में बैठक मे कि गयी जिसमें मुख्य अतिथि आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत) के सी ओ ओ नवीन पाटीदार शामिल हुए तथा उन्होंने ने बताया कि समर्पण के साथ कार्य करते हुए उक्त संकल्प को पाना कतई नामुमकिन नहीं है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मूरौल प्रखंड को शत प्रतिशत टीकाकरण का दूसरे दिन ही ग्रामीणों ने टीकाकरण के प्रति काफी उत्साह दिखा सभी वैक्सीन सेंटर पर कतार में खड़े दिखे लोग! प्रत्येक पंचायत मे चार चार जगह यानी 36 कोविड-वैक्सीन सेंटर बनाया गया था ताकि लोग आसानी से टीका ले सके। खासकर उन टोलों से लोगों को जागरूक कर लाया गया जगा हिचकिचाहट देखने को मिल रही थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मातृ लोक कल्याण सेवा आश्रम के सचिव अरुण ने रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सरकार के कार्यालय, संस्थानों एवम कर्मचारियों के साथ प्रखण्ड अन्तर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह एवम संयुक्त देयता समूह के सदस्यों के बीच कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क वितरित किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में किसानों की समस्या का निवारण एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आत्मा कार्यालय समस्तीपुर में किसान कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06274-295426 है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत प्रसव होने के बाद महिला को इलाज के लिए ले जाने के क्रम में ही मौत हो जाने के बाद आक्रोश में आकर हंगामा करने लगा, और अस्पताल के कर्मियों के साथ झगड़ा झंझट करने लगा, रोकथाम के लिए गए मुखिया पति विद्यानंद विद्यार्थी के खिलाफ विभूतिपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर में कोरोना टीका के सेकेंड डोज की कमी से परेशान हैं आमजन। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
वारिसनगर प्रखंड के रामपुरविशुन गाँव और पंचायत के रहने वाले श्री हरे कृष्ण ठाकुर के पुत्र डॉ मनीष कुमार, न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में पूरे देश - विदेश में अपना परचम लहरा रहे हैं I जिस बीमारी के ऑपरेशन के लिए आज से कुछ वर्ष पूर्व तक हमें विदेश जाना पड़ता था उस बीमारी का ऑपरेशन अब अपने भारत में संभव हो पा रहा है। पिछले सप्ताह ऐसा ही एक सफल ऑपरेशन डॉक्टर मनीष कुमार के द्वारा किया गया है जिसमें रोगी को Alteriyo Venus Maal Formation (AVM) नामक बीमारी हो गई थी जिसे हम एक प्रकार का लकवा कह सकते हैं जिसमें मस्तिष्क के नस में गाँठ बन गया था, जिसे डॉक्टर मनीष कुमार ने ऑपरेशन करके दूसरे ही दिन रोगी को पूर्व की भाँति बोलने और चलने फिरने लायक बना दिया। डॉक्टर मनीष कुमार दिल्ली में द्वारिका सेक्टर- 9 में अपना क्लिनिक (OPD) चलाते है और दिल्ली के ही Nazafgarh में अपना हॉस्पिटल भी चलाते हैं I डॉक्टर मनीष कुमार ने अभी तक बहुत सारे लोगों के ब्रेन का सफल ऑपरेशन कर नयी जिंदगी प्रदान किया है और बहुत से रोगी उनकी दवा से भी ठीक हो गए हैं I वारिसनगर, समस्तीपुर और सम्पूर्ण बिहार को अपने इस मिट्टी के लाल पर गर्व है जो आज पूरी दुनियां में अपनी जन्मभूमि का नाम रौशन कर रहे हैं Iविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आधारपुर ट्रिपल मर्डर कांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने, सरेआम महिलाओं को नंगा कर बर्बरता से हत्या कर देने की विभत्व घटना पर नीतीश कुमार से खोमोशी तोड़ने, भीड़ हिंसा को उकसाने वाले भाजपा, संघ, हिंदुपुत्र आदि संगठन पर कार्रवाई करने, भीड़ से छुड़ाई गई तीनों बहनों को सुरक्षा देने, थाना प्रभारी, डीएम, एसपी को ट्रांसफर करने आदि की मांग को लेकर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत ऐपवा, इंसाफ मंच एवं भाकपा माले द्वारा बासुदेवपुर पंचायत भवन के पास से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के प्रखंड विभूतिपुर के पोस्ट सिंघाड़ा के ग्राम खरखनी से दयानन्द राय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को यह बताया कि शशि प्रभाकर की मदद से कोरोना टीका की पहली खुराक लगा लि है और इसके लिए वे मोबाइल वाणी को और शशि प्रभाकर को धन्यवाद करते है
