वारिसनगर प्रखंड के रामपुरविशुन गाँव और पंचायत के रहने वाले श्री हरे कृष्ण ठाकुर के पुत्र डॉ मनीष कुमार, न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में पूरे देश - विदेश में अपना परचम लहरा रहे हैं I जिस बीमारी के ऑपरेशन के लिए आज से कुछ वर्ष पूर्व तक हमें विदेश जाना पड़ता था उस बीमारी का ऑपरेशन अब अपने भारत में संभव हो पा रहा है। पिछले सप्ताह ऐसा ही एक सफल ऑपरेशन डॉक्टर मनीष कुमार के द्वारा किया गया है जिसमें रोगी को Alteriyo Venus Maal Formation (AVM) नामक बीमारी हो गई थी जिसे हम एक प्रकार का लकवा कह सकते हैं जिसमें मस्तिष्क के नस में गाँठ बन गया था, जिसे डॉक्टर मनीष कुमार ने ऑपरेशन करके दूसरे ही दिन रोगी को पूर्व की भाँति बोलने और चलने फिरने लायक बना दिया। डॉक्टर मनीष कुमार दिल्ली में द्वारिका सेक्टर- 9 में अपना क्लिनिक (OPD) चलाते है और दिल्ली के ही Nazafgarh में अपना हॉस्पिटल भी चलाते हैं I डॉक्टर मनीष कुमार ने अभी तक बहुत सारे लोगों के ब्रेन का सफल ऑपरेशन कर नयी जिंदगी प्रदान किया है और बहुत से रोगी उनकी दवा से भी ठीक हो गए हैं I वारिसनगर, समस्तीपुर और सम्पूर्ण बिहार को अपने इस मिट्टी के लाल पर गर्व है जो आज पूरी दुनियां में अपनी जन्मभूमि का नाम रौशन कर रहे हैं Iविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।