20 घंटों से रोहुआ में बिजली गुल - - - - * नल - जल ठप, पानी के लिए हाहाकार * उमस से बच्चे व बीमार परेशान वारिसनगर (समस्तीपुर ). प्रखंड के रोहुआ पश्चिमी गांव में करीब 20 घंटों से बिजली गायब है. गर्मी औऱ उमस से लोगों का हाल बेहाल है, वहीं पेयजल के बिना रोहुआ गांव में हाहाकार मचा है. नल - जल ठप रहने से लोग अशुद्ध जल पीने को मजबूर हैं . बच्चों औऱ बीमार लोगों की परेशानी काफ़ी बढ़ गई है. पंखा के बिना कोरोना से ठीक हुए कमजोर मरीजों का बुरा हाल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9 बजे रोहुआ पश्चिम पंचायत के खानपुर टोला स्थित वार्ड -1 में स्थापित ट्रांसफार्मर के केबल सिस्टम में आग लग गई. केबल धू - धू कर जलने लगा. सूचित करने पर पहुंचे बिजली कम्पनी के तकनीकी कर्मियों ने आग बुझाकर फिर से लाइन चालू किया. जैसे कर्मियों की टोली वापस गई. दस मिनटों में फिर आग लग गई. ट्रांसफार्मर का केबल सिस्टम जलकर खाक हो गई. बिजली चली गई. रात के नौ बजे से बुधवार की शाम 4-30 तक न तो बिजली कर्मी ठीक करने आए औऱ न ही बिजली आई. लोग गर्मी औऱ प्यास से बदहाल बने हैं. स्थानीय उपभोक्ता बताते है कि यह हाल कमोवेश गत 15 दिनों से है. कभी कम वोल्टेज की समस्या तो कभी कभी हाई वोल्टेज से बिजली उपकरणों का जलना यहां आम बात है. बावजूद विद्युत अभियंता का दर्शन दुर्लभ है. लोग अभी आंदोलन के मुड़ में हैं.