आर एल महतो ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में महाविद्यालय अपना पांचवां स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय निदेशक प्रशांत कुमार पंकज, ट्रेस्ट्री कुंती सिन्हा, ट्रेजरर अर्चना कुमारी, प्रियंका कुमारी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार एवं व्याख्यातागण के द्वारा दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं केक काटकर सामूहिक रूप से प्रारंभ किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड में प्रत्येक वर्ष आने वाली बाढ़ को देखते हुए अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन ने बाढ़ के समय में लोगों के समक्ष उत्पन्न होने वाली जीवन यापन की समस्या के मद्देनजर 106 सामुदायिक किचन की व्यवस्था की है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के बाढ़ प्रभावित विभिन्न पंचायतों में संभावित बाढ़ के मद्देनजर 104 सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गई है जिसमें बाढ़ पीड़ित लोगों को आपदा के समय में भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अंचला अधिकारी ने बताया कि इस आशय की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला प्रशासन को दे दी गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भारी बारिश से बिहार विधानमंडल हुआ जलमग्न

समस्तीपुर मोहनपुर रोड के क्रांति होटल के नजदीक आए दिन घटना होते है

भाजपा जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व मैं पांच सदस्यीय शिष्टमंडल में पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो से मुलाकात कर समस्तीपुर मूवी अपराधिक घटनाओं की लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की

समस्तीपुर जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर कांड आधारपुर का मंगलवार को दौरा कर भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल, विधायक वीरेंद्र गुप्ता आदि ने श्रवण हत्या स्थल, विवादित नाला स्थल, आगलगी स्थल आदि का निरिक्षण करने के बाद मृतक श्रवण राय, मृतिका सनोवर खातुन, मृतक मो० अनवर के परिजनों से मिलकर शोक- संवेदना व्यक्त किया. मौके पर इंसाफ मंच के राज्य अध्यक्ष सुरज कुमार सिंह, राज्य उपाध्यक्ष आफताब आलम, राज्य प्रवक्ता असलम रहमानी, माले जिला कमिटी सदस्य बंदना सिंह, दिनेश कुमार, अमित कुमार, उपेंद्र राय, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, आशिफ होदा, राम कुमार,समेत आफताब अहमद, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, नौशाद तौहिदी, मो० एजाज आदि मौजूद थे. भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल ने इतनी विभत्व घटना के आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन पर भाजपा- जदयू के ईशारे पर काम करने का आरोप लगाया. माले विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में साजिश के तहत उकसाया गया भीड़ ने मो० अनवर एवं सनोवर खातुन को अर्धनग्न कर पीट- पीटकर हत्या कर दी. इससे राज्य सरकार के साथ पुलिस का अल्पसंख्यक विरोधी चेहरा भी उजागर हुआ है. ऐपवा जिलाध्यक्ष सह माले नेत्री बंदना सिंह ने दोनों एफआईआर के अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. विदित हो की विधायकों द्वारा की गई घटना की जांच रिपोर्ट माले विधायकों द्वारा माले राज्य कमिटी समेत विधायक दल को सुपूर्द किया जाएगा. फिर इसका विश्लेषण कर विभिन्न फोरम में मामले को उठाकर पीड़ितों को न्याय दिलाने के साथ आगे से ऐसी घटना न हो, इसके लिए प्रयत्न किया जाएगा.विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने 2 वर्ष से अधिक एक ही प्रखंडों में कार्यरत प्रधान सहायक का किया तबादला

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

राजद के कार्यकर्ताओं ने जितवारपुर के लाल बिहार लोक सेवा आयोग में सफलता प्राप्त होने पर कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अमरेश राय ने अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया

जीकेसी के गो ग्रीन अभियान एवं जल जीवन हरियाली के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए समाज सेविका शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद के साथ राष्ट्रीय सहयोग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम दीदीजी फ़ाउंडेशन के बैनर तले गौरीचक गांव में आयोजित किया गया। मौक़े पर फ़ाउंडेशन की ओर से नम्रता आनंद ने कहा कि इस कोरोनाकाल में में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए अब धीरे-धीरे एक-एक करके सारी संस्थाएं, पार्टियां और समाज के सभी लोग जागरूकता फैलाने का काम कर रहे है। निश्चित तौर पर यह कहा जा सकता है कि अगर हर व्यक्ति हरियाली के प्रति जागरूक हो जाए, तो सच में कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो रही धरती मां फिर से हरा-भरा हो जाएगी। मौक़े पर राष्ट्रीय सहयोग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवाशीष गौतम ने कहा कि बक्सवाहा जंगल ना काटा जाए इसके लिए चल रहे आंदोलन में पूरे भारत के पर्यावरणविद का साथ देने के लिए डॉ नम्रता आनंद ने जो पहल की है, वह सराहनीय है। इस पहल में राष्ट्रीय सहयोग पार्टी दीदीजी फ़ाउंडेशन के साथ है।इतना ही नहीं देवाशीष मंडल जी दीदी जी फाउंडेशन के गतिविधियों से प्रभावित होते हुए कहा कि हम सब दीदी जी फाउंडेशन और उसके भावी प्रोजेक्ट वृद्धाश्रम के साथ हैं और हर संभव मदद करेंगे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।