कुरथौल के फुलझड़ी गार्डन स्थित संस्कार शाला में रोटरी चाणक्या की ओर से मास्क और सैनिटाइजर का वितरण कर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया।‌ रोटरी चाणक्या द्वारा संस्कारशाला कैंपस में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया।

जलजमाव को लेकर जिलाधिकारी ने किया बैठक

भारी बारिश से बिहार विधानमंडल हुआ जलमग्न

नप क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड- 7, 10 आदि वार्ड के सैकड़ों ग्रामीणों के घरों, खेतों, बथान आदि जलमग्न है. रास्ता बंद है. जलनिकासी के लिए नप के कार्यपालक पदाधिकारी को शनिवार को जलनिकासी हेतु आवेदन देने के बाबजूद प्रशासनिक पहलकदमी नहीं लेते देख पीड़ित ग्रामीणों द्वारा आपसी सहयोग से आपस में चंदा ईकट्ठा कर जेसीबी बुलाकर एनएच- 28 किनारे बंद पड़े पुलिया, भरे गये गड्ढ़े खोदकर, दीवार तोड़कर जल निकासी की कवायद शुरू कराया गया.इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासनिक नाकामी पर आक्रोश व्यक्त किया. कुशेश्वर शर्मा ने कहा कि सरकारी फंड लूटा जा रहा है और दूसरी ओर हमें चंदा मांगकर जल निकासी कराने का मजबूर होना पड़ता है. अर्जुन शर्मा ने कहा कि लोग परेशान हैं. शनिवार को नप के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन दिया गया. कोई सुनवाई नहीं होने पर पुनः सोमवार को आवेदन दिया गया फिर भी कोई पहलकदमी नहीं देख हमलोग चंदा वसूली कर जलनिकासी हेतु प्रयासरत हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर मोहनपुर रोड के क्रांति होटल के नजदीक आए दिन घटना होते जाता है

महामहिम राष्ट्रपति ने अपने पैतृक गांव पहुंचकर प्रोटोकॉल तोड़कर अपने गुरु के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिए

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बीपी सिंह नरसिंगा राव की 100 वी जयंती पर उन्हें याद कर उन्हें नमन किया

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते बिहार के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य मंत्री गण

सोमवार को इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद के नेतृत्व 6 सदस्यीय टीम आधारपुर ट्रिपल मर्डर की घटना की जांच करने आधारपुर पहुँची.इस टीम में ऐपवा की जिला अध्यक्ष वंदना सिंह, आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार, दरभंगा इंसाफ मंच के जिला अध्यक्ष सैयद अकबर रज़ा, समस्तीपुर इंसाफ मंच के जिला सचिव डा० खुर्शीद खैर, समस्तीपुर इनौस के जिला सचिव आसिफ होदा शामिल थे.जांच टीम ने मृतक शिक्षका सनोबर खातून और मृतक अनवर के परिजनों से मुलाकात कर इस पूरे घटना की जानकारी लिया. जांच के दौरान मृतक शिक्षका की बेटी नुसरत प्रवीण ने बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन एकतरफा कार्यवाई कर रही है, पीड़ित छात्रा ने आगे बताते हुए कहा कि मेरी माँ को और हम दोनों बहनों को लोहे के रॉड के बेहरमी से मारपीट की गई, दिन दहाड़े माँ का कपड़ा फाड़ा गया, हिंसात्मक भीड़ के द्वारा सड़क पर मां को अर्धनग्न करके घुमाया और पानी मे डुबो-डुबोकर मार दिया गया।इसी क्रम में माँ को बचाने के लिए चचेरा भाई अनवर आया तो उसे भी जान से मार दिया गया. वही यह पूरी घटना को पुलिस के मौजूदगी में अंजाम दिया गया और पुलिस कारवाई करने के बजाएं इस पूरे उत्पात को मुख्यदर्शक बनकर देखते रही। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर बिहार स्थित जितवारपुर निजामत वार्ड संख्या 6 के निवासी झंझट टाइम्स के संपादक राजकुमार राय ने अपने स्वर्गीय पिता के नाम पर आज दिनांक 28/06/ 2021 को उनके 91 वे जन्म दिवस के अवसर पर राम उदगार नगर की नींव रखी जिसका फीता काटकर जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सह राजद प्रदेश सचिव श्री विनोद राय ने किया।मौके पर शिव नारायण राय पूर्व प्रधानाध्यापक मोतीपुर मुजफ्फरपुर, हरिनारायण राय पूर्व प्रधानाध्यापक करपुरीग्राम, सीता कुमारी सहायक प्राध्यापक जीकेपीडी कॉलेज करपुरीग्राम, नंदकिशोर राय, मिथलेश राय शिव सेना प्रवक्ता, अजय राय सामाजिक कार्यकर्ता, रंजन राय एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। सभी लोगों ने स्वर्गीय राम उदगार राय के जीवनी पर प्रकाश डाला। आए हुए अतिथियों का स्वागत झंझट टाइम्स के संपादक राजकुमार राय एवं सीता कुमारी ने किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।