बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राम लखन महतों जी की 74वीं जयंती मदुदाबाद स्थित ग्लोरियस कोचिग सेंटर पर सुभाष संघर्ष समिति के वैनर तले मनाया गया। इस अवसर पर दारोगा पद पर सफल हुई अंदौर निवासी स्नेहा कुमारी एवं बोचहा निवासी गुड़डू कुमार साह को सुभाष संघर्ष समिति एवं माकापा बिहार राज्य कमिटी सदस्य मनोज प्रसाद सुनील की ओर से अलग अलग फूल और चादर देकर सम्मानित किया गया।

*बिहार प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार दरभंगा पुलिस प्रशासन पर जमकर बरसे।* प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा दरभंगा पुलिस प्रशासन और थानां अध्यक्ष जनताओ को अस्वाशन पर जिंदा रखे हैं। दिन प्रतिदिन जिला अंतर्गत विभिन्न थाना मैं अहम घटनाएं घट रही है और पुलिस प्रशासन मौन है उपरोक्त संदर्भ में एसएसपी महोदय को विगत महीनों पूर्व लिखित आवेदन देकर कुशेश्वरस्थान थाना अंतर्गत के तमाम घटनाओं से अवगत कराते हुए मुख्य मुख्य जगह पर पुलिस चौकी का मांग किए थे लेकिन आज तक उसका कोई जवाब नहीं आया उसके बावजूद भी वर्तमान थाना अध्यक्ष गौतम कुमार के कार्यकाल में लगभग दर्जनों घटनाएं घटी जिसका कोई अता पता नहीं है थानाध्यक्ष संसाधन विहीन बात कह कर घटनाएं को टाल रहे कुशेश्वरस्थान विधानसभा अंतर्गत 2 महीना के अंदर गोलीकांड बलात्कार हत्या मडर चोरी डकैती जैसे घटनाएं घटी उंसके बाबजूद भी पुलिस प्रशासन क्या कर रही है जब थाना के माध्यम से जनताओं को लाभ नहीं मिल रहा है तो कुशेश्वरस्थान में थाना क्यों है 2 दिन पूर्व कुशेश्वरस्थान थाना अंतर्गत झझरा में दिनदहाड़े गोली के बल पर अपराधियों ने पुलिश प्रशासन को चुनौती भरा घटना का अंजाम दिया है फिर भी प्रशाशन जनताओ के हित में निर्णय नही ले रहे हैं सतिघाट चौक झझरा चौक ओर दरभंगा समस्तीपुर जिला का बॉर्डर ठिठर चौक पर पुलिश चौकी रहता तो घटनाओं पर लगाम लगा रहता। पुनः दरभंगा एसएसपी महोदय से हाथ जोड़कर आग्रह करते हैं पूर्व में दिया हुआ आवेंदन पर गहन विचार करते हुए। पुलिश चौकी बनबाने का कृपा प्रदान करे इसके लिए कुशेश्वर स्थान का जनताओ आपका जीवन भर ऋणी रहेगे।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम लखन महतो की 74 वी पुण्यतिथि रविवार को मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के मदूदाबाद में नेताजी सुभाष संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता नेताजी सुभाष संघर्ष समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने की एवं संचालन नंद कुमार कुशवाहा ने किया इस मौके पर आगत अतिथियों ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय महतो के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अपने श्रद्धा के सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने समाज के प्रति किए गए उनके कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नीतीश कुमार ने बताया की विभूतिपुर पीएससी पर कोविड वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग निराश हो कर उपास लौट रहे। जिसमें पीएससी प्रभारी से बात हुई तो वह जिला से मांग भी किया तो वहां से कोई पुष्टि नहीं की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार सिंह को सोशल मीडिया पर कतिपय आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामले में सरकार के संयुक्त सचिव ने निलंबित कर दिया है। इसकी जानकारी दरभंगा प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक और समस्तीपुर सिविल सर्जन को दी गई है।जानकारी के अनुसार बिहार राज्यपाल के आदेश से सरकार के संयुक्त सचिव राम ईश्वर ने उक्त अधिसूचना शुक्रवार को जारी की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रेलवे मंडल में पहली बार जीएम अवार्ड को लेकर 66वां रेल सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तीन रेलवे अधिकारी समेत मंडल के विभिन्न विभागों के 25 रेलवे कर्मियों को जीएम अवार्ड से नवाजा गया। इस मौके पर महाप्रबंधक एल. सी. त्रिवेदी ने कहा कि कोरोना को लेकर कार्यक्रम मंडल में हो रहा है। वैसे यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष हाजीपुर मुख्यालय में होता रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भाजपा जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने विभूतिपुर प्रखंड के मुस्तफापुर में वृक्षारोपण का पर्यावरण संरक्षण का संदेश दीजिए

मूसलाधार बारिश होने के कारण बिहार के डिप्टी सीएम रेनू देवी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव के आवास में घुसा पानी

संपूर्ण कोरना काल के दौरान समस्तीपुर सदर अस्पताल में सैकड़ों मरणासन्न कोरोना रोगियों को ईलाज कर जीवन देने वाले डा० हेमंत कुमार सिंह को ठेकेदार-भूमाफिया एवं भाजपा नेता के तिकड़ी द्वारा तिकडम रच कर सस्पेंड किये जाने के खिलाफ शनिवार को समस्तीपुर शहर के विवेक- विहार मुहल्ला से आइसा कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला जो शहर के क्रांति होटल के पास पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया

समस्तीपुर जिला के आधारपुर ग्राम में तिहरे हत्याकांड से उत्पन्न तनाव को मद्धेनजर रखते हुए आज एनजीओ संघ 11 सदस्यी प्रतिनिधी मंडल आधारपुर ग्राम का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पिड़ित परिवारों से मुलाकात की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।