आपातकाल दिवस के दिन राष्ट्र सेवा दल, बिहार राज्य द्वारा चलाये जा रहे वर्चुअल युवा प्रशिक्षण का समापन हो गया। ये जानकारी समस्तीपुर राष्ट्र सेवा दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बिहार राष्ट्र सेवा दल के सचिव सुरेंद्र कुमार नें दी। आज के प्रशिक्षण का विषय लोकतंत्र था। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्र सेवा दल के प्रांतीय अध्यक्ष उदय नें की जबकि संचालन अभय कुमार अकेला नें किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के परसा पंचायत भवन पर वीडियो हरि ओम शरण के अध्यक्षता में पारसा एवं दहिया एरन्ना पंचायत सत प्रतिशत करो ना टीकाकरण को लेकर हुई बैठक जिसमें मुखिया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सीडीपीओ जीविका सदस्य आदि मौजूद थे

सभी प्रखंडों में प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए राज्य सरकार अब सहायता राशि लोगों को देगी. परिवहन विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है. जल्द ही प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष ले जाया जायेगा।राज्य में अब तक प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए राज्य सरकार की ओर से लोगों को कोई सहायता राशि नहीं दी जाती थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिले के एमडीएम संचालित सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त ढाई हजार प्राथमिक और मध्य विद्यालय के एमडीएम के विभिन्न बैंकों में खुले बचत खाते बंद होंगे। इन खातों में सूद सहित जमा राशि सभी स्कूलों को एमडीएम के जिला कार्यालय के बैंक खाते में जमा करना है। इस कार्य को हर हाल में 27 जून तक पूरा करना है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रजैसी में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को हुए हिंसक झड़प में दोनों पक्षों में घायल लोगों ने शनिवार को स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी में एक पक्ष के संतोष कुमार पिता-अमरनाथ राय ने आवेदन देकर 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए कहा है कि जब यह अपने भांजे के साथ रजैसी स्थित गोदाम पर दूध संग्रह के नियमित कार्य कर रहे थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

स्थानीय थाना में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामले के निपटारे को लेकर अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के द्वारा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में उनके द्वारा 11 मामलों की सुनवाई की गई।

26 जून 2021 को भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर "कृषि बचाओ जनतंत्र बचाओ" आंदोलन के तहत अपने अपने घरों से हैंड बोर्ड पर "बच्चा बच्चा झोंक देंगे जमीन का कब्जा रोक देंगे,तीनों काला कानून चूर-चूर जमीन का कब्जा नहीं मंजूर आदि मांग लिख कर सरकार से तीनों काले कृषि कानून वापस लेने की मांग की। वहीं एसएफआई जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि आज तीनों काले कृषि कानून के खिलाफ़ किसान आंदोलन का लगभग सात महीने हो गए हैं।देश में क़ायम केंद्र की एनडीए सरकार भी वही कर रही है;जो पूर्व में यूपीए सरकार इमरजेंसी में की थी।मोदी सरकार ने यह कारनामा कर खेती एवं लोकतंत्र दोनों के लिए ही खतरा पैदा कर दिया है।आज देश में एक अघोषित आपातकालीन शासन बरकरार है।जिसके निशाने पर किसान,मजदूर,अन्य मेहनतकशों के साथ प्रगतिशिल एवं जनवाद पसंद व्यक्ति एवं बुद्धिजीवियों के भिन्न तबके है,संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी एवं अवहेलना की जा रही है।ऐसी हालत में किसानों,मजदूरों एवं अन्य मेहनतकशों के साथ प्रगतिशील एवं जनवादी ताकतें चुप नहीं बैठ सकती है।इसलिए खेती एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए जरूरी पड़े तो हम कुर्बानी भी देने के लिए तैयार हैं इस कार्यक्रम में मनीषा कुमारी हीरा कुमारी,मनीषा साह,केशव कुमार,वीरेंद्र कुमार,सूरज कुमार राघवेंद्र कुमार अपने-अपने घरों से शामिल हुए।।

Transcript Unavailable.

आज दिनांक 25/06/2021 को सीपीएम का जाँच टीम आधार पुर पहुँचा जहाँ विगत 21जून को जल निकासी के सवाल पर हुए अप्रिय एवं अमानवीय घटना को तीव्र निन्दा करते हुए कहा कि प्रथम घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद ततक्षण सक्रिय होते तो दुसरी घटना नहीं होती। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रोटरी चाणक्या पटना द्वारा दानापुर स्थित पदमश्री सुधा वर्गीज के वंचित समाज की बच्चियों के स्कूल में उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए एवं जागरूकता फैलाने के लिए पुनरुत्थान किए उपयोगिता वाहन का उद्घाटन किया गया। साथ ही नारी गुंजन संस्था के लिए कुछ जरूरत के सामान भी दिए गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।