बिजली के प्रीपेड मीटर को सरकारी फरमान द्वारा घरों में जबरिया लगाया जा रहा है. विलंब शुल्क के साथ बकाए भुगतान की पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी गई है. कनेक्शन तत्काल काट दिया जा रहा है. जिन गरीब-निम्न-मध्यवर्गीय घरों के खर्च में भोजन व दवाएं सबसे प्राथमिक हुआ करती हैं, उनके ऊपर बिजली शुल्क के तत्काल भुगतान का अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है. विभाग पहले लाखों- लाख रूपये बकाया रखने वाले सरकारी दफ्तरों, अधिकारियों के आवासों का बिजली काटकर प्रीपेड मीटर लगाएं ताकि उन्हें भी मीटर की खामियाजा भोगना पड़े और साथ ही जनता में सही संदेश जा सके. पहले डेमो करने के दौरान गड़बड़ी पकराने पर अंशु टीजीएल को बैन कर चुकी विभाग इस वार डेमो करने से भाग रही है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

नगर परिषद क्षेत्र के ताजपुर बाजार में नाला निर्माण करने, रहिमाबाद वार्ड-8 में नलजल, सड़क निर्माण करने को लेकर 15 नवंबर को पानी टंकी के पास धरना देने, मोतीपुर वार्ड-10 में सड़क निर्माण को लेकर 20 नवंबर को धरना देने, बीडीओ, सीओ, विधायक, थानाध्यक्ष से प्रतिनिधिमंडल मिलने समेत अन्य कई निर्णय रविवार को नीम चौक स्थित यश्वी स्वीट्स में संपन्न भाकपा माले नगर परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया. प्रभात रंजन गुप्ता, आशिफ होदा, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, बासुदेव राय, शंकर सिंह, मो० एजाज, मो० अबूबकर, मो० मसीउलहक, प्रेमन पासवान, मुकेश कुमार गुप्ता समेत अन्य कई कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए. अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बाजार क्षेत्र समेत संपूर्ण नगर परिषद क्षेत्र में नाला बनाने की आवश्यकता है. कई सड़के जीर्णशीर्ण है. महंगी होने के बाबजूद बिजली की समस्या मुंह बाये खड़ी है. तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी शिथिल पड़े हुए हैं. ऐसे उन्हें कुंभकर्णी निद्रा से जगाने हेतु बड़े संघर्ष की आवश्यकता है. माले नेता ने ताजपुर वासियों से संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाने में साथ देने की अपील की है.

मोहिउद्दीन नगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में नामांकन 18 नवंबर से प्रारंभ होकर 24 नवंबर को समाप्त होगी इस आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि राज्य भर में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय पर 18 नवंबर से 24 नवंबर के बीच विभिन्न पदों के अभ्यर्थियों का नामांकन किया जाएगा जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि नामांकन के पश्चात स्क्रुटनी 27 नवंबर नाम वापसी 29 नवंबर उम्मीदवारों का चिन्ह आवंटन 30 नवंबर को किया जाएगा। मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में मतदान 12 दिसंबर को होगी एवं मतगणना चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 14 एवं 15 दिसंबर को निर्धारित की गई है उन्होंने कहा कि आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

दीपावली और छठ महापर्व में दूसरे राज्यों से घर लौटने वाले लोगों की कोरोना जांच होगी। टीम एंटीजन किट से जांच करेगी। जांच में निगेटिव रिपोर्ट आते ही तत्काल उन्हें घर भेज दिया जाएगा। वहीं पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर फिर से आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

24.10.2021, बिहार पंचायत आम निर्वाचन 21, पंचम चरण मतदान प्रतिशत _समय: पूर्वाहन 11 बजे_ _रोसड़ा_ 27.5% (पुरुष 25%, महिला 32%) _हसनपुर_ 22% (पुरुष 18%, महिला 27%)

विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 29 पंचायतों के ग्राम कचहरी सरपंच पद कई नए प्रत्याशी ने भी बाजी मारी है आलमपुर कोदरिया पंचायत से ग्राम कचहरी पंच सरपंच पद पर किरण देवी, करायचे अरुण कुमार सिंह, कल्याणपुर उत्तर से साधना देवी, कल्याणपुर दक्षिण से गणेश पासवान,मान खान का उत्तर से राम झूला चौधरी जीते। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद क्षेत्र संख्या 40 से रिकॉर्ड मतों से विजय अमन कुमार सबसे कम उम्र के जिला परिषद बने हैं प्रखंड के खास तबका उत्तर पंचायत के राघोपुर गांव के निवासी व भाजपा दक्षिण मंडल के मंडल अध्यक्ष रहे 25 वर्षीय युवा अमन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 32 वर्ष से अधिक मतों से पराजित कर क्षेत्र में एक प्रतिमा स्थापित किया है वहीं में चलाने वाले प्रखंड के मूल निवासी जितेंद्र क्षेत्र संख्या 39 से जिला परिषद ने 36 वर्षीय जितेंद्र राम ने भी जीते ‌।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड के 29 पंचायतों में मात्र छह में अपनी कुर्सी बचाने में इसमें 4 महिला और दो पुरुष मुखिया शामिल है। के अलावे 23 नए चेहरे में 9 पर महिला और 14 पर पुरुष ने कब्जा जमाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थाना क्षेत्र के बोचहा पंचायत में बीते 13 अक्टूबर को हुए गोलीकांड में जख्मी निखिल कुमार के भाई अंकित कुमार ने शुक्रवार को स्थानीय थाने में आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनका भाई दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित मेला देखने गया था जहां गांव के ही एक व्यक्ति धर्मवीर कुमार राय ने उनके भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।