पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल रेल कर्मचारियों के समस्याओं के निदान को लेकर मंडल रेल प्रबंधक महोदय को एक माँग पत्र सौंपा ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पटना मनेर में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर व कैडेट जूडो प्रतियोगिता में समस्तीपुर के अर्चना वैष्णवी एवं आदर्श आनंद को स्वर्ण पदक मिला प्रीति एवं अस्मिता को रजत पदक मिला एवं आयुषी को कांस्य पदक जीते हुए विजेता को कला संस्कृति व युवा विभाग के मंत्री डॉ आलोक रंजन झा ने पुरस्कृत किया, मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि खेल व खिलाड़ी के विकास के लिए राज्य सरकार खेल नीति बना रही है, बिहार में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण शीघ्र होने वाला है मौके पर समस्तीपुर के सचिव व कोच कौशल कुमार भी मौजूद थे उन्होंने बताया कि बच्चे काफी दिनों से तैयारी में लगे हुए थे जिसमें वह सफल रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर। एमआरसी समस्तीपुर द्वारा जिला समन्वयक अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में 58 प्रवासी मजदूरों को पुनास पंचायत अंतर्गत बेला पचरुखी वार्ड 14 में प्रस्थान पूर्व प्रशिक्षण दिया गया। जिला समन्वयक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एम आर सी के उद्देश्य के बारे में विस्तृत से बताया गया। की हम लोग किस तरह से प्रवासी मजदूरों को सुरक्षा देने में मदद करते हैं बंधुआ मजदूरी के तथ्यों के बारे में बताया गया की प्रवासी मजदूरों के साथ किस प्रकार से शोषण किया जाता है और उससे निपटने के लिए आप लोगों को किस तरह से मदद लेना है हेल्पलाइन नंबर 18002000211 के बारे में विस्तृत रूप से बताया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पूसा प्रखंड कार्यालय पर आमरण अनशन पर छात्रा बैठी हुई है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
फरहत ने जिला परिषद सीट पर कब्जा जमाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर :- वीमेंस कॉलेज में सोमवार को नव नामांकित स्नातक प्रथम सत्र 2021-24 की छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह सह प्रेरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं के बीच महाविद्यालय की मार्गदर्शिका कैंपस पत्रिका का वितरण किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा ने छात्राओं से नियमित रूप से वर्ग में अनुशासित होकर उपस्थित रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में एक से बढ़कर एक शिक्षक हैं, उनसे शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करना है। कार्यक्रम के संयोजक डा. विजय कुमार गुप्ता ने सभी छात्राओं का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों, महाविद्यालय में मौजूद छात्राओं की मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपना परिचय देते हुए जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया। पार्ट द्वितीय एवं तृतीय की छात्राओं में निष्ठा, नेहा आदि ने गाना गाकर नए छात्राओं का स्वागत किया।मौके पर प्रो. शिउली भट्टाचार्या, प्रो. अरुण कुमार कर्ण, डा. रीता चौहान, नीतिका सिंह, डा. प्रियंका लाल, डा. आकांक्षा उपाध्याय, डा. पूजा अग्रवाल, डा. सुरेश साह, डा. नेहा जायसवाल, फरहत जबीन, डा. रिकी कुमारी, डा. कविता वर्मा, सुप्रिया कुमारी, डा. रेखा कुमारी, डा. सोनी कुमारी, डा. खुशबू कुमारी सिंह, डा. स्नेहलता, डा. पुष्कर कुमार, डा. अरुण कुमार, विद्या, डॉ. सगुफ्ता यास्मीन, डा. मीना कुमारी ब्रह्ममानी, डा. स्मिता कुमारी डा. स्वीटी दर्शन, डा. कुमारी माधवी, राधा कुमारी, सुशेन कुमार सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शीला सिन्हा ने किया।
जन शिक्षण संस्थान समस्तीपुर के द्वारा पूसा प्रखंड के दक्षिण हरपुर में युवती और महिलाओं के बीच मशरूम का प्रशिक्षण 2 महीना का समापन होने के बाद परीक्षा लिया गया परीक्षा का वर्तमान वीक्षक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर मो० एजाज और राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूसा रौशन कुमार ने युवाओं का परीक्षा लिया मशरूम प्रशिक्षक रविजीत रवि ने दिया आज जिस तरह युवती अपनी पढ़ाई पूरा करने के बाद स्वरोजगार के अवसर तलाश में है इसी उद्देश्य से जुड़ने के लिए इस प्रशिक्षण को कराया गया युवाओं में काफी कुछ सीखने के बाद उन्होंने संकल्प लिया कि अपने जीवित उपार्जन के लिए काम करेंगे और इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान समस्तीपुर के जिला निर्देशक अमरदीप कुमार ने अधिक से अधिक युवती और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवती को कहा गया सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रामनरेश सिंह नेतृत्व में परीक्षा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी इरशाद आलम ने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बल दिया जा रहा है प्रशिक्षु खुशबू कुमारी, अनिता कुमारी ,रागिनी कुमारी, सोनी कुमारी ,संगीता देवी, अंजली देवी, पूनम कुमारी, अनु कुमारी, निर्मला देवी, बबीता कुमारी ,माला देवी ,उषा देवी, रिंकू कुमारी, रंजीता कुमारी, विभा देवी, चांदनी कुमारी ,स्नेहा कुमारी ,अंशु कुमारी ,लक्ष्मी कुमारी आदि लोग उपस्थित थे मो० एजाज़ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, कल्याणपुर नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर, बिहार
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से आशा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से फसल योजना के बारे में जानकारी चाहियें . इन्होने बताया की अभी गरीब दीदी को काफी परेशानी है लोगो को काम की दिक्कत है ऐसे में क्या लोगो फसल योजना का लाभ मिल सकता है ?
बंगराहा पंचायत के वार्ड संख्या- 08 से पंच पद उम्मीदवार में रंजन कुमार ठाकुर का नामांकन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। नामांकन के उपरांत उनके समर्थकों ने उन्हेें अबीर लगाते हुए माला पहनाकर जीत का अग्रिम बधाई दी। इस नामांकन में मौके पर उपस्थित राज कुमार ठाकुर, शंकर ठाकुर, अमरजीत कुमार, जनक रजक, राहुल कुमार, महेंद्र शाह, अमित कुमार, विनय ठाकुर, धीरज कुमार, प्रमोद ठाकुर, सुजीत कुमार, प्रेम कुमार , गणेश राम, सचिन कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार, चंदन रजक, विशन देव राम, बिट्टू कुमार, विकास कुमार, छोटे लाल ठाकुर और रघुवीर कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कानपुर की रहने बाली जानी मानी समाजसेवीका और आशा की कीरण की संस्थापिका रितिका गुप्ता की दिली इच्छा को पति ने करवा चौथ के मौके पर पुरा कर उतम उपहार दिया।रीतिका गुप्ता ने अपने माँ और पिता की निधन के बाद वृध्दाश्रम खोलने का संकल्प लिया ।और पति ने करवा चौथ के मौके पर वृध्दाश्रम खोलने हेतू जमीन खरीदकर तोहफा दिया।पति और पत्नी के इस नेक इरादे से समाज को सकारात्मक संदेश मिलता है । आज के दौर मे पत्नी की अलग इच्छा होती है और पति भी गाङी,मोवाईल,कपड़े एवं अन्य सामग्री गिफ्ट करता है।जिससे सिर्फ व्यक्तिगत स्वार्थ की सिद्धि होता है।नि:संदेह नाश और नित्यता प्रकृति के दो विशिष्ट भौतिक गुण होते है ।भौतिक पिंडो का धङ तिरोहित हो जाता है मगर सत्कर्म की शाखा सदा सर्वदा लहलहाती रहती है।हम सभी जानते है कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है । समाज की सेवा करना हम सभी का नैतिक धर्म है।आज के दौर मे यह सराहनीय कार्य है ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
