बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बब्लू ने लोकप्रिय गायिका वंदना सिन्हा से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने सुमधुर संगीत के जरिये बेटियों की शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला है। आईये सुनते हैं वंदना सिन्हा की आवाज में बेटियों के लिए गीत

जिलाधिकारी के निदेशानुसार नगर आयुक्त कार्यालय द्वारा डेंगु एवं चिकुनगुनिया सहित कीट जनित, अन्य वेक्टर-जनित संक्रामण रोगों से बचाव हेतु शहरी क्षेत्र के सभी वार्डो के गली-मोहल्लों जहाँ जमाव की स्थिति बनी होती है , वहाँ रोस्टर के अनुसार छिड़काव का कार्य किया जाना है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

महिला अधिकार कार्यकर्ता बंदना सिंह ने शनिवार को शहर के मोहनपुर रोड स्थित मवेशी अस्पताल के समीप प्रोपराइटर मो० अबू तोराब, मानवाधिकार कार्यकर्ता मो० सगीर, आंदोलनकारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के साथ आप्टिकल वर्ल्ड नामक चश्मे की दुकान का फीता काटकर उद्घाटन किया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

एमआरसी समस्तीपुर एवं आशा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में योगियामठ,भेरोखड़ा,रामकीशुनपुर एवं ताल दशराहा गांव में प्रवासी मजदूरों को प्रस्थान पूर्व प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें समग्र रूप से कुल 234 महिलाऔर 92 पुरुष ने भाग लिया। प्रवासी मजदूरों के सहभागिता की प्रशिक्षण का शुभारंभ कम्युनिटी इंगेजमेंट के एफ ओ विजय कुमार राम ने एम आर सी प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत रूप से बताया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

"सकरा प्रखण्ड को शत प्रतिशत टीकाकरण मुक्तकरवाने हेतु रेफरल अस्पताल सकरा से टिका एक्सप्रेस को हड़ी झंडी दिखाकर किया गया रवाना। आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत)एवम यूनिसेफ के सौजन्य से रेफरल अस्पताल सकरा परिसर से कोरोना टिका एक्सप्रेस को चिकित्सा पदाधिकारी डा. मो. मशीउद्दीन द्वारा हड़ी झंडी दिखाकर किया गया रवाना,वही आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत)यूनिसेफ के जिला समन्वयक संजीव जी द्वारा बताया गया कि यह टिका एक्सप्रेस के माध्यम से समुदाय के हर गली मुहल्ले में जाकर टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करवाया जायेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर क्षेत्र संख्या 33 से रेहाना खातून ने किया नामांकन।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

समस्तीपुर। एमआरसी समस्तीपुर के तत्वावधान में कुल 4 पंचायतों में प्रस्थान पूर्व प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें प्रवासी मजदूरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण अंतर्गत आज दूधपुरा पंचायत के तालदशराहा के वार्ड 2 में कुल 54, कर्पूरी ग्राम पंचायत के मुकुंदपुर ग्राम में कुल 50 ,वजीतपुर पंचायत अंतर्गत विदौलिया ग्राम के वार्ड 2 में कुल 70 और पुनास पंचायत अंतर्गत जगतसिंहपुर ग्राम के वार्ड 2 में कुल 60 प्रवासी मजदूरों व उनके परिजनों को सुरक्षित प्रवास को लेकर प्रशिक्षण दिया गया । एमआरसी के जिला समन्वयक अमित कुमार वर्मा उन्हें प्रस्थान पूर्व प्रशिक्षण देते हुए एमआरसी के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एमआरसी विगत 1 वर्ष से जिले में प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित प्रवास एवं सरकार द्वारा प्रदत्त सामाजिक सुरक्षा से संबंधित अधिकार के लिए जागरूक कर रहा है ।इस क्रम में बंधुआ मजदूरी ,बाल मजदूरी के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रवासी मजदूरों के लिए मजदूर हेल्पलाइन नंबर 18002000211जो 24 घंटे सहयोग के लिए उपलब्ध है उसके उपयोग के बारे में विशेष रूप से बताया । इसके साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए ई श्रम कार्ड ,बीओसीडब्लू कार्ड ,राशन कार्ड जॉबकार्ड आदि योजनाओं के लाभ तक उनकी पहुंच को सुलभ करने में मदद करने की बात कही प्रशिक्षण के दौरान मजदूरों ने प्रवास करने के पहले समस्त जानकारी मुखिया के यहां एवं श्रम विभाग में दर्ज कराने का शपथ लिया ताकि उनके आश्रितों को परेशानी होने पर संपर्क कर सकें ।कार्यक्रम को सफल बनाने में एफ ओ विजय कुमार राम एवं जितेंद्र कुमार रवि , जे एस एफ कृष्ण मोहन पाठक , जनसाथी ज्योति कुमारी,दिव्या ज्योति ,नगमा प्रवीण ने भी अपने अपने कार्य क्षेत्रों में मजदूरों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बोचहा से पुलिस ने 8 लीटर विदेशी शराब की बरामद, कारोबारी गिरफ्तार फोटो-गिरफ्तार शराब कारोबारी को जेल ले जाती पुलिस प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बोचहा से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात छापेमारी के दौरान 8 लीटर विदेशी शराब बरामद की। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया किछापेमारी के दौरान घर में छुपा कर रखी गई 8 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई एवं एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान बोचहा निवासी संजय कुमार सिंह के रूप में की गई। इस बाबत बताते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस अवर निरीक्षक नरेश प्रसाद यादव के बयान के आधार पर स्थानीय थाना में मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 234/2021 दर्ज करते हुए गिरफ्तार शराब कारोबारी को मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्रखंड स्थित राम बहादुर सिंह महाविद्यालय में मंगलवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के निर्देश के आलोक में स्नातक प्रथम खंड में नव नामांकित छात्र एवं छात्राओं के लिए प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पटोरी अनुमंडल में भीड़ लगी हुई है। प्रशासनिक व्यवस्था नहीं होने के कारण मोहद्दीनगर और पटोरी सड़क पर बड़ी दुघटना होने की गुंजाईश है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।