गांधी चौक स्थित कोजी स्वीट्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग कांड की जांच कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की है. उन्होंने गुनाईबसही बच्ची हत्याकांड का खुलासा न होना चिंतनीय बताते हुए बाजार क्षेत्र के व्यवसाइयों की सुरक्षा, बिगड़ती कानून- व्यवस्था पर रोक समेत आमजनों की सुरक्षा की पुलिस प्रशासन से की है
आदरणीय भाई जी डॉक्टर एस0 एन0 सुब्बाराव जी का श्रधांजलि सभा एवं अस्थि कलश दर्शन कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा योजना बिहार राज्य इकाई मुजफ्फरपुर के द्वारा विश्व विभूति पुस्तकालय कच्ची पक्की में आयोजित किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आस वेलफेयर सोसाइटी और माँ सरिता फाउंडेशन के द्वारा इस दिवाली आप भी बांटे खुशियों का तोहफा शिक्षा केंद्र के बच्चों के संग।आज सिंघिया खुर्द पंचायत में आस वेलफेयर सोसाइटी और मां सरिता फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क शिक्षा केंद्र के बच्चों के बीच दीपावली के शुभ अवसर पर मिठाइयां, टॉफी, बिस्किट, पेन, पेंसिल, रबड़, और कटर वितरण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के प्रखंड मोहिउद्दीन नगर से संवाददाता विजय राज मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बता रहें है कि मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत कुरसाहा पंचायत में पीएचडी द्वारा लगाया गया पानी टंकी बनने के साथ ही अपने दुर्दशा पर रोने को मजबूर था। स्थानीय जनता दूषित पानी पिने को मजबूर थे । टंकी में लगा मोटर महीनो पहले जल गया था। विजय राज ने इस खबर को मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड करवाया और साथ ही संबंधित अधिकारीयों को फॉरवर्ड भी किया। खबर का असर यह देखने को मिला की इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए 30/10/2021 दिन शनिवार को जले हुए मोटर को और पानी की टंकी को ठीक किया गया।
पंचायत आम चुनाव, 2021 षष्ठम् चरण (खानपुर एवं शिवाजीनगर) 1. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार पंचायत आम चुनाव, 2021 के *षष्ठम् चरण का मतदान समस्तीपुर जिला अन्तर्गत खानपुर एवं शिवाजीनगर में दिनांक 03.11.2021 को होना निर्धारित है।* मतदान प्रातः 07.00 बजे से 05.00 बजे अपराह्न तक होगा। यह मतदान ई0वी0एम0 के साथ-साथ मतपेटिकाओं के माध्यम से मतपत्र पर मोहर लगाकर सम्पन्न किया जायेगा। 2. षष्ठम् चरण से संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों का गठन कर नियुक्ति पत्र कार्मिक कोषांग द्वारा निर्गत किये जा चुके हैं। सभी मतदान दलों को दिनांक 01.11.2021 को संबंधित प्रखंड मुख्यालय में योगदान का निदेश दिया गया है। 3. गश्ती दल-सह-ई0वी0एम0 एवं मतपेटिका संग्रह दल:- *षष्ठम् चरण से संबंधित खानपुर एवं शिवाजीनगर के मतदान केन्द्रों को उनके भौगोलिक स्थिति के आलोक में खानपुर प्रखंड- 105 एवं शिवाजीनगर प्रखंड- 124 कुल- 229 गश्ती दल-सह-ई0वी0एम0 एवं मतपेटिका संग्रह दल से सम्बद्ध किया गया है।* 4. इनके साथ संबंधित प्रखंड मुख्यालय से पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल प्रतिनियुक्त होंगे। 5. सभी पेट्रोलिंग पार्टी को उपरोक्त निर्धारित स्थान से सामग्रियाँ उपलब्ध करायी जायेगी। *सामग्रियाँ प्राप्त करके सभी पेट्रोलिंग दल अपने-अपने क्षेत्र में जायेंगे तथा सम्बद्ध मतदान केन्द्रों का दौरा कर यह सुनिश्चित हो लेंगे कि उनसे सम्बद्ध सभी मतदान केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त मतदान कर्मी एवं सशस्त्र बल पहुँच चुके हैं।* 6. मतदान समाप्ति के पश्चात् पीठासीन पदाधिकारी से पोल्ड ई0वी0एम0 एवं मतपेटिका एवं अन्य पैकेट प्राप्त कर *महिला आई0टी0आई0 कॉलेज, मोरदीवा, समस्तीपुर स्थित बज्रगृह के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ उन्हें पोल्ड ई0वी0एम0 एवं मतपेटिका तथा अन्य पैकेट्स को जमा करना है।* 7. पंचायत आम चुनाव, 2021 के षष्ठम् चरण के मतदान की प्रक्रिया पर सतत् निगरानी रखने हेतु पंचायत स्तर पर सेक्टर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। 8. सभी सेक्टर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी मतदान के एक दिन पूर्व दिनांक 02.11.2021 को अपने संबद्ध मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर आश्वस्त हो लेंगे कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मी/पुलिस बल उपलब्ध हो गये है। तत्पश्चात् वे इसकी सूचना संबंधित प्रखंड नियंत्रण कक्ष/अनुमंडल नियंत्रण कक्ष एवं जिला नियंत्रण कक्ष को देंगे। 9. सभी सेक्टर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी अपने प्रभार के मतदान केन्द्रों से सम्बद्ध जोनल दंडाधिकारी/गश्ती-सह-ई0वी0एम0 एवं मतपेटिका संग्रह दंडाधिकारी से समन्वय बनाये रखेंगे तथा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराना सुनिश्चित करायेंगे। 10. सभी सेक्टर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी अपने प्रभार के मतदान केन्द्रों के बारे में प्रत्येक 2-2 घंटे पर मतदान की गतिविधियाँ/मतदान का प्रतिशत या अन्य कोई विशेष सूचना यदि कुछ हो तो जिला निंयत्रण कक्ष/अनुमंडल नियंत्रण कक्ष को द्रूतगामी साधन से देंगे। 11. पंचायत आम चुनाव, 2021 के पंचम चरण के मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखने तथा स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान सुनिश्चित कराने हेतु *खानपुर प्रखंड में 02 एवं शिवाजीनगर प्रखंड में 02 सुपर जोनल दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है:* # खानपुर प्रखंड - सम्बद्ध पंचायत कानुविशनपुर, खैरी, जहाँगीरपुर, शोभन, रेवड़ा, दिनमनपुर दक्षिणी, दिनमनपुर उत्तरी, श्रीपुरगाहर पूर्वी एवं श्रीपुरगाहर पश्चिमी _सुपर जोनल दंडाधिकारी मो0 जफर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी, पटोरी, मो0- 9473191335_ # खानपुर प्रखंड - सम्बद्ध पंचायत पुरूषोत्तमपुर अन्नु, भोरेजयराम, बछौली, नत्थुद्वार, सिवैसिंगपुर, विशनपुर आभी, खानपुर दक्षिणी, खानपुर उत्तरी, शादीपुर एवं हसनपुर _सुपर जोनल दंडाधिकारी श्री जन्मेजय शुक्ला, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, दलसिंहसराय, मो0- 8544412385_ # शिवाजीनगर प्रखंड - सम्बद्ध पंचायत मधुरापुर, रहटौली, भटौरा, डुमरा मोहन, रजौर रामभद्रपुर, बल्लीपुर, बंधार, करियन एवं रानीपरती _सुपर जोनल दंडाधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, दलसिंहसराय, मो0- 9473191336_ # शिवाजीनगर प्रखंड - सम्बद्ध पंचायत शंकरपुर, जाखर धर्मपुर, दहियार रन्ना, परसा, घिवाही, दसौत, रहियार उत्तर एवं रहियार दक्षिण _सुपर जोनल दंडाधिकारी श्री मनोज कुमार, अनु0लो0शि0नि0पदा0, रोसड़ा, मो0- 8651574908_ 12. *अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, समस्तीपुर/रोसड़ा संयुक्त रूप से अपने क्षेत्र के विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में भी रहेंगे।* शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान का संचालन सुनिश्चित कराना उनका प्राथमिक दायित्व होगा। 13. खानपुर एवं शिवाजीनगर प्रखंड में दिनांक 03.11.2021 को होने वाले मतदान के अवसर पर प्रखंड स्तर पर वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की जाती है:- *# खानपुर - श्री अली एकराम, वरीय उप समाहर्त्ता, समस्तीपुर, मो0- 7717765252 # शिवाजीनगर - सुश्री अमृता प्रीतम, परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्त्ता, समस्तीपुर, मो0- 9205064393* 14. प्रखंड विकास पदाधिकारी, खानपुर एवं शिवाजीनगर अपने-अपने *प्रखंड मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना करते हुए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करेंगे। उसी प्रकार अनुमंडल मुख्यालय, रोसड़ा में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर/रोसड़ा द्वारा की जायेगी।* 15. *खानपुर एवं शिवाजीनगर प्रखंड के सेक्टर/जोनल/सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी दिनांक 02.11.2021 को संयुक्त ब्रिफिंग कार्यक्रम खानपुर में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिरोपट्टी खतुआहा 11.00 बजे पूर्वा0 और शिवाजीनगर में मध्य विद्यालय, शिवाजीनगर 12.00 बजे मध्याह्न किया जायेगा।*
पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो गांव में मछली मारने के लिए लगाए गए बाड़ी के हटाने के क्रम में किसान और मछुआरों के बीच घमासान मच गया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में मछुआरों ने किसानों पर हमला बोल दिया। इस हमला में लगभग डेढ़ दर्जन किसान घायल हो गए। जिनमें से अधिकांश की चिकित्सा पटोरी के अनुमंडलीय अस्पताल में कराई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमौन के बड़े भूभाग में जलजमाव से मुक्ति के लिए किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन दिया था। बाद में उच्च अधिकारियों ने बाड़ी हटाने का जिम्मा पटोरी के अंचल पदाधिकारी तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन को सौंपी थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माधोपुर रामचंद्र महतो वार्ड 13 के स्थाई निवासी है फूस के घर में आग लगने से घर जलकर हुई राख । मिली जानकारी के अनुसार रामचंद्र महतो का फुस का घर डेरा था और वह अपने डेरे पर दिन में आता और रात में घर चला जाता था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के बिशुनपुर से राजकुमार साव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके चार बच्चे है। लेकिन राशन कार्ड में केवल दो ही बच्चों का नाम है। सो बच्चों का नाम जुड़वाने के लिए उन्हें सहायता चाहिए
छठ पर्व पर मोबाइल वाणी के साथ वंदना सिन्हा
संगीत के माध्यम से युवाओं को देश प्रेम से जोड़ने का प्रयास। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
