बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के प्रखंड मोहिउद्दीन नगर से संवाददाता विजय राज मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बता रहें है कि मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत कुरसाहा पंचायत में पीएचडी द्वारा लगाया गया पानी टंकी बनने के साथ ही अपने दुर्दशा पर रोने को मजबूर था। स्थानीय जनता दूषित पानी पिने को मजबूर थे । टंकी में लगा मोटर महीनो पहले जल गया था। विजय राज ने इस खबर को मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड करवाया और साथ ही संबंधित अधिकारीयों को फॉरवर्ड भी किया। खबर का असर यह देखने को मिला की इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए 30/10/2021 दिन शनिवार को जले हुए मोटर को और पानी की टंकी को ठीक किया गया।