समस्तीपुर ज़िले के रोसड़ा पुलिस पर सफाईकर्मी को बेरहमी से पिटने का आरोप लगते हुए आक्रोशित लोगों नेबुधवार दोपहर किया जमकर हंगामा। मिली जानकारी के अनुसार जिले के रोसरा में बीते शुक्रवार को 4 माह से मजदूरी नहीं मिलने पर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा अनिश्चितकाल काम बंद – आंदोलन शुरू कर दिया गया था। इस दौरान मजदूरों ने कार्यपालक पदाधिकारी पर झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाते हुए कर्मियों ने नप कार्यालय में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित हंगामा कर रहे लोगों में एक मजदूर ने नगर परिषद कार्यालय के कार्यपालक पदाधिकारी जयचंद्र अकेला को थप्पड़ जड़ दिया था।

धनतेरस के दिन लोग खरीददारी करने के लिए घर से बाहर निकले। कोरोना कल के बाद पहली बार लोगो ने पुरे जोश के साथ खरीददारी की। ऐसी मान्यता है की धनतेरस के दिन सोना खरीना शुभ माना जाता है। भारत की विश्वसनीय ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी तनिष्क में लोगों की भीड़ देखी गई। शहर में पहली बार कोई ब्रांडेड कम्पनी ने अपना शोरूम खोला है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोहिउद्दीन नगर कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी तिथि को भगवान धनवंतरि के अवतरित होने के कारण हमारे देश में धनतेरस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पांच दिवसीय दीपावली पर्व का प्रारंभ भी धनतेरस से ही होता है इस वर्ष धनतेरस मंगलवार 2 नवंबर को मनाया जा रहा है और इस दिन हमारे देश में खरीदारी करने का प्रचलन काफी प्राचीन काल से चला आ रहा है लोग आभूषण एवं बर्तन सहित पूजा पाठ की विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी जोर शोर से करते हैं इन्हीं बातों के मद्देनजर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड का विभिन्न बाजार सज करके तैयार है और खरीदारी हेतु लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। भीड़ का आलम यह है की पुलिस प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करना पड़ रहा है।थानाध्यक्ष आनन्द कश्यप भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पसीना बहाते दिखे नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि भगवान धन्वंतरि को आरोग्य के देवता के रूप में पूरे देश में पूजा जाता है इसलिए भारत सरकार के द्वारा इस पर्व को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। दोस्तों मैं विजय राज मोबाइल वाणी परिवार की ओर से आप सभी को धनतेरस, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

कार्तिक माह (पूर्णिमान्त) की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र-मंन्थन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। भारत सरकार ने धनतेरस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहरी क्षेत्र में बीते कई महीनों से जले और खराब हो चुके बिजली के स्मार्ट मीटर का बदलने का कार्य विभाग के द्वारा किया जा रहा है। इसी दौरान वीआईपी कॉलोनी में मीटर बदलने के दौरान बिजली विभाग के कर्मियों से मारपीट करते हुए बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

धनतेरस को लेकर बाज़ार तैयार हो गया है , कारोबारियों ने पूरी तैयारी कर ली है।धनतेरस कारोबारियों के लिए विशेष त्यौहार रहता है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य से हमारे संवाददाता ने समस्तीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समस्तीपुर ज़िला अंतर्गत रोसरा अनुमंडल में जन वितरण प्रणाली के डीलर की मनमानी से क्षुब्ध ग्रामीणों ने रहुआ महावीर चौक के समीप रोसरा समस्तीपुर एसएच 55 को जाम कर दिया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर के तत्वधान में रविवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर में मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा खेल अधिकारी अमित कुमार व संचालन मोहम्मद एजाज ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुमार बबलू ने संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल दृढ़ संकल्पवान सच्चे देशभक्त थे।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

राष्ट्रीय युवा योजना प्रगति आदर्श सेवा केंद्र आशा सेवा संस्थान चेतना सामाजिक संस्था एवं जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में गिफ्ट ऑफ गॉड शंभूपट्टी समस्तीपुर के परिसर में शोक सभा एवं सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया । पदमश्री डॉ एसएन सुब्बा राव जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं मौन धारण कर आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना भी किया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

खानपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया पद के संघर्षशील महिला उम्मीदवार रतन देवी के चुनाव चिन्ह काठ गाड़ी छाप के समर्थन में रविवार को चक्का, तीनवटिया चौक, चक मिल्की, खानपुर तीनवटिया, नोनिया टोल, पूर्वारी टोल, ब्लाक रोड, चक्का टोला, रंजीतपुर आदि चौक-चौराहों, टोला- मुहल्ला में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।