बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अपने विचार साझा करते हुए कहा की लड़कियों का शिक्षित होना वर्त्तमान परिस्थिति में बेहद महत्वपुर्ण है।बेटियाँ अगर शिक्षित होंगी तो वह अपने परिवार का पालन-पोषण अच्छे से करते हुए। अपनी आने वाली पीढ़ी को बह आसानी से शिक्षित कर सकती हैं।इसलिए बेटा-बेटी को समान प्यार और शिक्षा दी जानी चाहिए

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने मोबाइल वाणी श्रोता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि आज के समय बेटियों को शिक्षित जरूर करना चाहिए।बेटियाँ समाज के विकास में अपनी अहम भूमिका अदा करती है।बेटियों के शिक्षित होने से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। बेटियाँ शिक्षित होती हैं, उस घर का संस्कार अच्छा होता है। आज बेटियाँ हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपना नाम रोशन कर रही हैं। बेटियों के शिक्षित होने से परिवार, समाज और देश का सम्मान बढ़ता है

प्रखंड के रासपुर पतसिया पूरब पंचायत में लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार तथा देश स्तर के कई राज्य और जिला के पहलवान भाग लेते रहे है। इस बार भी खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें गोरखपुर, हरियाणा, पंजाब, बेतिया ,बक्सर ,पूर्णिया, बेगूसराय, बांका आदि जिलों के पहलवान इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना दमखम दिखलाया।इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक सह विधान पार्षद राणा गंगेश्वर सिंह ने फीता काटकर किया और खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का परिसर दबंगों के अवैध पार्किंग का अड्डा बना हुआ है। प्रतिदिन यहां कार चालकों के द्वारा अपनी कार एवं ऑटो चालकों के द्वारा दर्जनों ऑटो सीएचसी के परिसर में एवं सीएचसी के मुख्य प्रवेश द्वार के निकट से लेकर सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग किया जाता है। इस अवैध पार्किंग के वजह से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने जाने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है परेशानी का आलम यह है कि आपातकालीन सेवा के लिए सीएचसी में उपलब्ध एंबुलेंस को भी इसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बाबत जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा एवं उनके गार्ड के द्वारा जब वाहन चालकों को पार्किंग करने हेतु मना किया गया तो लोग दबंगई दिखाते हुए जबरदस्ती अवैध रूप से पार्किंग करते हैं।गौरतलब हो कि भारत सरकार के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत अवैध रूप से पार्किंग करना दंडनीय अपराध है और अवैध रूप से पार्किंग करने का जुर्माना ₹5000 है इसके बावजूद लोगों के द्वारा अवैध रूप से सीएचसी परिसर में पार्किंग की जाती है और स्थानीय प्रशासन बेखबर है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर में शराब पीने से 4 लोगों की मौत के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. जिले के एसपी ने इस बात की पुष्टि की है कि मौके से शराब की बोतल बरामद हुई है. एसपी ने कहा है कि शराब की पार्टी हुई थी, इस बात की पुष्टि हो गई है. आर्मी के जवान ने शराब की बोतल लाई थी. एसपी ने कहा है कि शराब की बोतल लेकर आने वाले आर्मी जवान की भी मौत हो गई है. जानकारी जुटाने पर मालूम पड़ा है कि श्राद्ध के बाद शराब की पार्टी हुई, इसमें लोगों ने शराब पी और उसके बाद यह पूरी घटना घटी.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

खेत तैयार कर आलू रोपने के इंतजार में किसान टकटकी लगाये बैठे हैं लेकिन अनुराग शीत भंडार किसानों का आलू 22 नवंबर से पहले निकालने को तैयार नहीं है. इसे लेकर किसान एवं कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन के बीच गतिरोध कायम है. किसान कुशेश्वर शर्मा ने बताया कि खेत करीब-करीब तैयार कर वे शुक्रवार को आलू निकालने की कागजी प्रक्रिया पूरा करने अनुराग शीत भंडार गये। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सफाईकर्मी रामसेवक राम की हाजत में पुलिस पिटाई से मरणासन्न स्थिति के खिलाफ स्थानीय लोगों द्वारा रोसड़ा थाना पर हंगामा मामले में प्रभात खबर के संवाददाता मनोज ठाकुर, मीडिया दर्शन के पलटन सहनी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के राज किशोर पासवान, विकेश कुशवाहा, राजीव झा, लाला ठाकुर समेत छह दर्जन लोग नामजद आरोपी बनाये जाने का भाकपा माले विरोध करती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आगामी छठ पर्व को लेकर अधिकारियों ने नगर परिषद के विभिन्न घाटो का निरीक्षण किया साथ ही सुरक्षात्मक कदम उठाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस क्रम में विशेषकर रामपुर जलालपुर पंचायत अंतर्गत सभी तालाबों में काफी पानी रहने के कारण उसको ब्रैकेट करने के लिए निर्देश दिया गया तथा सभी घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिए गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर से है जहां आक्रोशित सफाईकर्मियों नें थाने में जमकर तोड़फोड़ किया। मामला रोसड़ा नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी से साथ मारपीट और बदसलूकी से जुड़ा है।रोसड़ा नगर परिषद के ईओ से बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद सफाई कर्मी की हालत गंभीर होने से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने बुधवार सुबह रोसड़ा थाने में तोड़फोड़ की। सफाई कर्मियों ने थाने के बरामदे में रखी कुर्सियों व सामानों को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद आक्रोशित सफाईकर्मियों ने थाना को घेर लिया पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाना शुरू कर दिया।यह मामला रोसड़ा नगर पर्षद के ईओ के साथ मारपाट का है। वेतन भुगतान नहीं होने से आक्रोशित सफाई कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान विवाद के बाद नगर परिषद के ईओ जयकांत अकेला से दुर्व्यवहार किया था। ईओ पर एक कर्मी रामसेवक राम ने हाथ चला दिया। घटना का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। ईओ के प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने नामजद सफाईकर्मी रामसेवक राम को गिरफ्तार किया था।सोमवार की रात पुलिस कस्टडी में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हाजत में तबीयत बिगड़ने पर उसे रोसड़ा अस्पताल ले जाया गया था। जहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया था। बताया गया है कि डीएमसीएच से बीती रात सफाई कर्मी को पटना रेफर किया गया था। लेकिन, बीमार के परिजन और साथी सफाकर्मी उसे पटना नही ले गये। सुबह में एक ठेला पर गंभीर रूप से बीमार सफाईकर्मी को लेकर अन्य कर्मी रोसड़ा थाना पहुंच गये। वहां सफाईकर्मियों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। आक्रोश देखकर थाना में मौजूद पुलिस कर्मी भाग निकले। मौके पर वरीय अधिकारी पहुंच चुके हैं और समझाने की कोशिश जा रही है। दोनो ओर से बात चीत चल रही है।वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों रोसेरा पहुंचे। जहाँ इस मामले को लेकर कहा की विवाद नगर परिषद् के रोसड़ा नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी से साथ मारपीट और बदसलूकी से जुड़ा है। जीके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया था। वो पहले से कई बीमारी से पीड़ित थे। जिसके बाद लिए भर्ती कराया गया था। इस मामले में जिन असामाजिक तत्व ने कानून अपने हाथ में लिया उनपर कार्यवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना परिसर एवं अन्य सभी जगहों पर सीसीटीवी फुटेज लगी है। किसी भी मामले को लेकर अगर शिकायत आएगी तो उस पर जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। लेकिन इस तरह कानून अपने हाथ में लेना एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर किसी भी असामाजिक तत्व को नहीं माफ किया जाएगा।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।