समस्तीपुर में शराब पीने से 4 लोगों की मौत के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. जिले के एसपी ने इस बात की पुष्टि की है कि मौके से शराब की बोतल बरामद हुई है. एसपी ने कहा है कि शराब की पार्टी हुई थी, इस बात की पुष्टि हो गई है. आर्मी के जवान ने शराब की बोतल लाई थी. एसपी ने कहा है कि शराब की बोतल लेकर आने वाले आर्मी जवान की भी मौत हो गई है. जानकारी जुटाने पर मालूम पड़ा है कि श्राद्ध के बाद शराब की पार्टी हुई, इसमें लोगों ने शराब पी और उसके बाद यह पूरी घटना घटी.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।