प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का परिसर दबंगों के अवैध पार्किंग का अड्डा बना हुआ है। प्रतिदिन यहां कार चालकों के द्वारा अपनी कार एवं ऑटो चालकों के द्वारा दर्जनों ऑटो सीएचसी के परिसर में एवं सीएचसी के मुख्य प्रवेश द्वार के निकट से लेकर सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग किया जाता है। इस अवैध पार्किंग के वजह से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने जाने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है परेशानी का आलम यह है कि आपातकालीन सेवा के लिए सीएचसी में उपलब्ध एंबुलेंस को भी इसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बाबत जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा एवं उनके गार्ड के द्वारा जब वाहन चालकों को पार्किंग करने हेतु मना किया गया तो लोग दबंगई दिखाते हुए जबरदस्ती अवैध रूप से पार्किंग करते हैं।गौरतलब हो कि भारत सरकार के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत अवैध रूप से पार्किंग करना दंडनीय अपराध है और अवैध रूप से पार्किंग करने का जुर्माना ₹5000 है इसके बावजूद लोगों के द्वारा अवैध रूप से सीएचसी परिसर में पार्किंग की जाती है और स्थानीय प्रशासन बेखबर है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
