समस्तीपुर ज़िले के रोसड़ा पुलिस पर सफाईकर्मी को बेरहमी से पिटने का आरोप लगते हुए आक्रोशित लोगों नेबुधवार दोपहर किया जमकर हंगामा। मिली जानकारी के अनुसार जिले के रोसरा में बीते शुक्रवार को 4 माह से मजदूरी नहीं मिलने पर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा अनिश्चितकाल काम बंद – आंदोलन शुरू कर दिया गया था। इस दौरान मजदूरों ने कार्यपालक पदाधिकारी पर झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाते हुए कर्मियों ने नप कार्यालय में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित हंगामा कर रहे लोगों में एक मजदूर ने नगर परिषद कार्यालय के कार्यपालक पदाधिकारी जयचंद्र अकेला को थप्पड़ जड़ दिया था।