पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो गांव में मछली मारने के लिए लगाए गए बाड़ी के हटाने के क्रम में किसान और मछुआरों के बीच घमासान मच गया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में मछुआरों ने किसानों पर हमला बोल दिया। इस हमला में लगभग डेढ़ दर्जन किसान घायल हो गए। जिनमें से अधिकांश की चिकित्सा पटोरी के अनुमंडलीय अस्पताल में कराई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमौन के बड़े भूभाग में जलजमाव से मुक्ति के लिए किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन दिया था। बाद में उच्च अधिकारियों ने बाड़ी हटाने का जिम्मा पटोरी के अंचल पदाधिकारी तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन को सौंपी थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।