Transcript Unavailable.

पंचायत आम चुनाव के 5वें चरण में हसनपुर प्रखंड में 283 एवं रोसड़ा प्रखंड में 199 बूथों पर मतदान की तैयारी की गयी है। इन प्रखंडों में 24 अक्टूबर को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से संध्या पांच बजे तक मतदान कार्य कराया जाएगा। उक्त क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भय मुक्त माहौल में मतदान संपन्न कराने को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। साथ ही जिला एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है।डीएम सह जिला निर्वाची अधिकारी शशांक शुभंकर ने रोसड़ा व हसनपुर में भी सुबह सात बजे से संध्या पांच बजे तक मतदान कराने का आदेश दिया है। इसके लिए सभी बूथों पर प्रतिनियुक्त किए गए सभी कर्मियों को 22 अक्टूबर तक प्रखंड मुख्यालय में योगदान का निदेश दिया गया है। पंचम चरण से संबंधित हसनपुर एवं रोसड़ा के मतदान केन्द्रों को उनके भौगोलिक स्थिति के आलोक में हसनपुर प्रखंड में 184 एवं रोसड़ा प्रखंड में 102 कुल 286 गश्ती दल सह ईवीएम एवं मतपेटिका संग्रह दल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। पेट्रोलिंग मजिस्टेट ईवीएम एवं मतपत्र आदि मतदान के दिन पांच बजे पूर्वाह्न अपने अधीन सभी मतदान केन्द्रों के पीठासीन पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त सशस्त्र पुलिस बल की उपस्थिति में निश्चित रूप से प्राप्त करायेंगे तथा कर्णांकित मतदान केन्द्र पर स्टेटिक हो जायेंगे।

मोरवा प्रखंड मुख्यालय में नामांकन के तीसरे दिन पांच सौ से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें मुखिया पद के लिए 14, सरपंच पद के लिए 24 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। वहीं पंसस पद पर कुल 37 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके अलावा पंच पद पर 130 एवं वार्ड सदस्य पद पर 360 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यह जानकारी प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने दी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पंचायत चुनाव नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को अलग अलग पंचायत से कुल 187 लोगों ने नामांकन का पर्चा भरा। इनमें मुखिया पद के लिए 10 प्रत्याशी शामल हैं। वहीं पंचायत समिति पद के लिए 27 ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। साथ ही वार्ड सदस्य प्रत्याशी के रूप में 105 व पंच पद के लिए 37 ने नामांकन कराया।

सरायरंजन प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को 519 लोगों ने नामांकन किया। इसमें मुखिया पद के लिए 29, सरपंच पद के लिए 34, पंचायत समिति सदस्य के लिए 50, पंच पद के लिए 110 एवं वार्ड सदस्य के लिए 296 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। बीडीओ नीतू प्रियदर्शिनी गुप्ता ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर ही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

वृद्धा पेंशन मिलने में हो रही आसानी, पुरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला से दीपक ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रवि कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान रवि ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्हें पैसे नहीं मिल रहे थे। जिसके बाद उन्हें मोबाइल वाणी के माध्यम से इस योजना से जुडी प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिली। जानकारी प्राप्त कर रवि कुमार ने उस प्रक्रिया को अपनाया। जिसका असर यह हुआ कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलने लगा है। इसके लिए वे मोबाइल वाणी को धन्यवाद देते हैं

मनीषा कुमारी ने क्षेत्र संख्या 14 से जिला पार्षद के लिए नामांकन दिया

रीना राय ने पुनः जीत दर्ज किया

दृष्टि बाधित छात्र छात्रा के द्वारा सफेद छड़ी दिवस मनाया गया। जिसमें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ( सर्व शिक्षा अभियान) श्री शिवनाथ रजक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर श्री मनोज कुमार मिश्र सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्री रमण पासवान, जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक श्री सुरेश कुमार,प्रखंड के दृष्टि बाधित के संसाधन शिक्षक प्रमोद कुमार,अरसद कामरान, कन्हैया कुमार राय इत्यादि उपस्थित थे।