बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला से दीपक ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रवि कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान रवि ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्हें पैसे नहीं मिल रहे थे। जिसके बाद उन्हें मोबाइल वाणी के माध्यम से इस योजना से जुडी प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिली। जानकारी प्राप्त कर रवि कुमार ने उस प्रक्रिया को अपनाया। जिसका असर यह हुआ कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलने लगा है। इसके लिए वे मोबाइल वाणी को धन्यवाद देते हैं
