पंचायत चुनाव नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को अलग अलग पंचायत से कुल 187 लोगों ने नामांकन का पर्चा भरा। इनमें मुखिया पद के लिए 10 प्रत्याशी शामल हैं। वहीं पंचायत समिति पद के लिए 27 ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। साथ ही वार्ड सदस्य प्रत्याशी के रूप में 105 व पंच पद के लिए 37 ने नामांकन कराया।
