मोरवा प्रखंड मुख्यालय में नामांकन के तीसरे दिन पांच सौ से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें मुखिया पद के लिए 14, सरपंच पद के लिए 24 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। वहीं पंसस पद पर कुल 37 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके अलावा पंच पद पर 130 एवं वार्ड सदस्य पद पर 360 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यह जानकारी प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने दी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।