मोहिउद्दीन नगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में नामांकन 18 नवंबर से प्रारंभ होकर 24 नवंबर को समाप्त होगी इस आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि राज्य भर में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय पर 18 नवंबर से 24 नवंबर के बीच विभिन्न पदों के अभ्यर्थियों का नामांकन किया जाएगा जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि नामांकन के पश्चात स्क्रुटनी 27 नवंबर नाम वापसी 29 नवंबर उम्मीदवारों का चिन्ह आवंटन 30 नवंबर को किया जाएगा। मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में मतदान 12 दिसंबर को होगी एवं मतगणना चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 14 एवं 15 दिसंबर को निर्धारित की गई है उन्होंने कहा कि आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
