थाना क्षेत्र के बोचहा पंचायत में बीते 13 अक्टूबर को हुए गोलीकांड में जख्मी निखिल कुमार के भाई अंकित कुमार ने शुक्रवार को स्थानीय थाने में आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनका भाई दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित मेला देखने गया था जहां गांव के ही एक व्यक्ति धर्मवीर कुमार राय ने उनके भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
