बिहार महिला फुटबॉल जूनियर अंडर-17 नेशनल चैंपियनशिप के लिए शहर के छत्रधारी इंटर स्कूल मैदान में दो दिवसीय ट्रायल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के 11 जिलों से आयी महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
स्वास्थ्य आपका साथ हमारा........
*पुपीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने को लेकर जिले में संघर्ष की बुलंद आवाज़ चर्चित महिला आंदोलनकारी सह महिला संगठन ऐपवा के जिला अध्यक्ष बंदना सिंह को भाकपा माले ने अपने राज्य टीम का हिस्सा बनाया. गया के एमएसवाई रिसोर्ट में भाकपा माले के तीन दिनी बिहार राज्य सम्मेलन के अंतिम दिन 28 फरवरी को देर शाम राज्य कमिटी के पैनल में बंदना सिंह को शामिल करने की घोषणा होते ही पूरा हाऊस तालियों की थाप से गुंज उठा. हलांकि डेलिगेट द्वारा पैनल का विरोध कर मतदान करा देने की स्थिति में फिर एक बार मामला असमंजस में फंसा रहा. लेकिन मतदान के बाद वोट की गिनती में उन्हें अपार बहुमत से जीतने की घोषणा होते ही एक बार फिर सदन तालियों से गुंज उठा. राज्य कमिटी में समस्तीपुर जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार एवं पूर्व विधायक सह महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मंजू प्रकाश को भी शामिल किया गया. 97 सदस्यीय राज्य कमिटी के सचिव का० कुणाल को पुनः चुनने के साथ ही कम्युनिस्ट इंटरनेशनल गीत से देर रात को सम्मेलन संपन्न होने की घोषणा कर दी गई. माले की राज्य कमिटी सधे हुए लोगों को लेकर बहुत ही मजबूत कमिटी बनाई जाती रही है. इसमें जगह पाना मुश्किल माना जाता रहा है. वैसे में महिला अधिकार कार्यकर्ता बंदना सिंह को राज्य कमिटी के सदस्य चुना जाना महत्वपूर्ण कदम माना जाता है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कमरतोड़ महंगाई, रिकॉर्ड बेरोजगारी, कम्पनी राज, निजीकरण, छटनीकरण, 4 श्रम कोड बिल, एमएसपी लागू करने में आनाकानी करने के ख़िलाफ़ ऐक्टू सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त 2 दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल के अंतिम दिन मंगलवार को समस्तीपुर शहर के मालगोदाम चौक से खेग्रामस, किसान महासभा एवं भाकपा माले से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जुलूस निकाला.जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए स्टेशन रोड, रामबाबू चौक, टुनटुनिया गुमटी, आभरब्रीज, पुरानी बस स्टैंड, स्टेडियम गोलंबर, समाहरणालय होते हुए आभरब्रीज चौराहा पर जुलूस पहुंचकर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर, नारे लिखे फेसटून लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया. जाम से सड़क की दोनों ओर गाड़ियों का तांता लग गया.विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विधानसभा में स्थानीय विधायक अख्तरुल ईस्लाम शाहीन द्वारा विधानसभा के पिछले सत्र में जर्जर सड़क को बनाने से संबंधित सवाल उठाने के बाबजूद सड़क निर्माण नहीं होने से आक्रोशित भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने माले विधायक मनोज मंजिल द्वारा अनुशंसित याचिका बिहार विधानसभा के याचिका समिति में दर्ज किया गया. अब अगर इस जर्जर सड़क को जल्द नहीं बनाया जाता है तो अगले विधानसभा सत्र में इस मामले पर सड़क निर्माण से संबंधित अधिकारियों पर कारबाई होना तय है और इस मामले को लेकर सदन में घमासान भी होगा, माले विधायक मनोज मंजिल ने याचिका दर्ज करते हुए कहा. जी हाँ, मामला ताजपुर नगर परिषद के मोतीपुर वार्ड- 10 का है. सेवानिवृत्त फौजी दिनेश राय के घर से माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के घर होते हुए पैक्स तक करीब 1 किलोमीटर खरंजा सड़क वर्षों से इतना जर्जर है कि किसान बहुल इस सड़क पर गाड़ियों का चलना बंद है. किसानों को अपनी सब्जी औनेपाने दाम में बेचने को मजबूर होना पड़ता है. यहाँ तक कि सड़क पर दुर्घटना होने से कई लोग अपना हाथ-पैर तोड़वा बैठे हैं. गांव में आवश्यक सामान का भी आना-जाना बंद है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
खेत होकर ट्रैक्टर ले जाने से हुई फसल क्षति मुआवजा मांगने पर महिला के साथ मारपीट। समस्तीपुर मोबाइल बानी शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौरी थाना क्षेत्र के बंधार गांव निवासी मुकेश यादव की पत्नी सविता देवी ने हथौरी थाना में आवेदन देकर गांव के 4लोगो बबलू कुमार, शर्मिला देवी, राहुल कुमार, और काजल कुमारी पर मारपीट का आरोपी बनाया गया है । सविता देवी ने बताया कि गेहूं के खेत होकर ट्रैक्टर ले जाने से फसल का काफी क्षति हो गया जिसका मुआवजा मांगने पर इस चार लोगों के द्वारा मुझे बुरी तरह पीटा गया। हथौरी थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ है मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मार्च माह में ही अप्रैल जैसी भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन की ओर से विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से पत्र जारी किया गया है। बताया जाता है कि अब सरकारी व निजी विद्यालयों का संचालन सुबह 6:30 बजे से दिन के 11:30 बजे तक किया जाएगा। इसके बारे में डीईओ मदन राय ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। जिला के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों का संचालन 1 अप्रैल 2022 से प्रातः कालीन 6:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। वही पीएम पोषण योजना एमडीएम 10:30 बजे से संचालित होगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आयुष्मान भारत योजना के तहत हर लाभार्थी को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है. अभी तक यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है. इस योजना के तहत इलाज पर अस्पतालों का जो भी खर्च आता है, उसे सरकार वहन करती है. हालांकि आयुष्मान कार्ड को लेकर देश में कई फर्जीवाड़े के मामले भी सामने आए।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
आयुष्मान भारत योजना के तहत पुरानी बीमारियां भी कवर की जाती हैं. - इस योजना के जरिए अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के सभी खर्चों को कवर किया जाता है. - इसके साथ ही इलाज के दौरान ट्रांसपोर्ट के जरिए होने वाला खर्च भी शामिल है. - इस योजना में कोई भी व्यक्ति मेडिकल जांच, ऑपरेशन, इलाज आदि कवर होते हैं.
स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र में प्रदान की जाने वाली सेवाओं की सूची में शामिल हैं: गर्भावस्था देखभाल और मातृ स्वास्थ्य सेवाएं नवजात और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं बाल स्वास्थ्य जीर्ण संक्रामक रोग गैर संक्रामक रोग मानसिक बीमारी का प्रबंधन दांतों की देखभाल बुजुर्ग के लिए आपातकालीन चिकित्सा
