क्राई-"चाइल्ड राइट्स एण्ड यु"* के सहयोग से कोविद-19 सहायता कार्यक्रम अंतर्गत राशन सामग्री का वितरण सरायरंजन प्रखण्ड के नौआचक, भागवतपुर और बलभद्रपुर महिषी गांव के जरुरतमंद परिवारों के बीच किया ग़या। मौके पर जिला स्वयंसेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलु, आस वेलफेयर सोसाइटी के मनीष कुमार, रेलवे ट्रेड युनियन के संतोष कुमार निराला, अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के जीवछ सादा, प्रखंड सचिव राजकुमार पासवान, हरिहर राम, चाइल्ड लाईन, समस्तीपुर सब सेंटर, पटोरी के टीम लीडर कौशल कुमार, अंजु कुमारी, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के रविन्द्र पासवान, बलराम चौरसिया, वीणा कुमारी, दिनेश प्रसाद चौरसिया, ललिता कुमारी, किरण कुमारी, प्रैक्सिस की फैसिलिटेटर वीभा कुमारी, अकाउटेंट श्वेता कुमारी, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की दीप्ति कुमारी, सचिव सुरेन्द्र कुमार उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
*हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एकता अखंडता का एक झलक हिंदुस्तानियों के नाम:- त्रिभुवन कुमार* प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिभुवन कुमार ने कहा हिंदू मुस्लिम सिख इसाई की एकता अखंडता हिंदुस्तान का सबसे बड़ी खूबसूरती है हिंदुस्तान का गौरवशाली इतिहास है हिंदुओं का पर्व में मुसलमान भाई को आमंत्रित करते हैं रमजान के पावन अवसर पर दरभंगा कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रवासियों का घर पर पहुंचकर मुबारकबाद दिए। रमजान के महीने का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक रूप से विकसित होना और अल्लाह व प्रियजनों के करीब होना है।इस पूरे महीने में मुस्लिन समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और गलत आदतों से दूर रहते हैं रमजान को एकता और अधात्मिकता का समय माना जाता है। नियम के अनुसार जनाव ओबैश अली भाई के घर मिठाई खाए तो गुलाम अली भाईजान के घर शरबत पिये एक दूसरे को गले मिले यह हिंदुस्तान की सच्ची इतिहास को पेश किया गया। मुल्क के हर हिंदुस्तानी भाइयों को रामनवमी एवं रमजान का हार्दिक-हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं अल्लाह व माता रानी का कृपा सदैव हिंदुस्तान पर बना रहे दिलखुश कुमार मोहम्मद ओबैश अली रामानंद कुमार गुलाम अली त्रिवेणी कुमार भूषण कुमार अफरोज रणवीर कुमार छोटू कुमार सहित युवा साथी मौजूद थे।
रविवार को मैट्रिक परीक्षा 2022 में 450 से अधिक अंक लानेवाले छात्र/छत्राओं का मेघा सम्मान समारोह रा०जे०एन० एस० उच्च माध्यमिक विद्यालय नरहन के सभागार में विद्यालय के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक डॉ अनिल कुमार तिवारी तथा वर्तमान में प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार दास के संचालन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत संगीत शिक्षक लक्ष्मी नारायण सिंह के स्वागत गान से हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विभूतिपुर विधायक कॉ अजय कुमार ने प्रतिभाशाली छात्रों को अपनी मेघा एवं प्रतिभा को बढ़ाने के लिये प्रोत्साहित किया। कई शिक्षाविदों तथा शिक्षा शास्त्री का उदाहरण देते हुए प्रेरित किये। छात्रों को इस पूंजीवादी युग में टॉप टेन में स्थान लाने पर बधाई दी। उन्हें आगे बढ़ने के लिये अपने स्तर से हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया । जे०पी०एन०एस० उच्च विद्यालय में 50 लीटर का R.O मसीन,पुस्तकालय में किताब ,हॉल तथा अध्ययन कक्षों के निर्माण का आश्वासन दिया। इस समारोह में निखिल कुमार 483 पाँचवॉ स्थान ,482अंक लानेवाले सत्यम कुमार जो छठा स्थान लाया तथा 480 अंक लाकर आठवां स्थान लानेवाले अविनाश कुमार सहित 156 छात्र/छात्राओं को दीवाल घड़ी, किताब,कॉपी आदि पुरस्कार के सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्य समिती सदस्य नीलय कुमार, प्रबंधकारिणी समिति सदस्य श्याम सुंदर प्रसाद सिंह,विद्यालय के शिक्षक अनमोल कुमार,घनश्याम कुमार,पशुपतिनाथ, अधिवक्ता सतीश ठाकुर,शिक्षक संजीव कुमार,सोनेलाल साह, कमलेश कुमार राय, रामसागर राय, बबलु कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह,क्रांति कुमार,पप्पू कुमार पासवान ,राघवेंद्र कुमार आदि शामिल रहें।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता निलेश कुमार ने अमित कुमार शर्मा से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें पीने का पानी नल जल योजना के माध्यम से मिल रहा है। साथ ही उन्होंने खुद से चापाकल गड़वाया था उससे पानी मिल रहा है। कुवाँ में बहुत ही गन्दा पानी है जो बिलकुल भी पीने के योग्य नहीं है।
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र हेतिमपुर गांव के समीप शनिवार को शराब कारोबारियों द्वारा तस्करी कार्य को अंजाम दिया जा रहा था तभी पुलिस ने गुप्त सूचना पर हेतिमपुर गांव के समीप शिशम बगान से ट्रक, पिकअप व मारुति कार के साथ 184 कार्टुन शराब को बरामद कने में पुलिस ने सफलता हासिल की। पुलिस को देख सभी कारोबारी व चालक भागने में सफल रहे।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से राजकुमार ठाकुर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बीते दिनों मजदूर ई श्रम कार्ड की जानकारी चाह रहे थे। इससे सम्बंधित एक सवाल मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड कराया गया था। जिसके बाद उन्हें ई श्रम कार्ड के बारे में जानकारियां मोबाइल वाणी के द्वारा सुलभ भाषा में दी गई। जिससे मजदूरों में काफी खुशियां दिखीं। मजदूरों ने मोबाइल वाणी के सारे टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है।
प्रखंड अंतर्गत स्थानीय थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में चार आवेदन प्राप्त हुए । अंचलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि पक्ष एवं विपक्ष की आपसी सहमति के आधार पर तीन मामलों का निपटारा किया गया जबकि शेष मामलों को साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु अगली तारीख दी गई।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को सूर्या क्लिनिक समस्तीपुर के सौजन्य से 20 महिलाओं के बंध्याकरण का सफल ऑपरेशन किया गया। सूर्या क्लिनिक के प्रबंधक अशोक कुमार चौधरी के द्वारा बताया गया कि महिलाओं का ऑपरेशन विशेषज्ञ सर्जन डॉक्टर बी झा एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आशा सेवा संस्थान एवं सीसीएचटी के संयुक्त तत्वावधान में बाल संरक्षण समिति का किया गया गठन समस्तीपुर।आशा सेवा संस्थान एवं सी सी एच टी के संयुक्त तत्वावधान में बाल संरक्षण समिति के गठन को लेकर बाघी पंचायत में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा सेवा संस्थान के सचिव सह सीसीएचटी के डिस्ट्रिक्ट को- कन्वेनर अमित कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में संस्था के प्रखंड समन्वयक सोनेलाल ठाकुर ने उपस्थित मुखिया,सरपंच,एवं वार्ड सदस्य को बाल अधिकार व बाल सुरक्षा के उद्देश्य और सुरक्षा से बाल अधिकार को प्रोत्साहन, किशोर न्याय अधिनियम, यौन अपराधों से बालकों की सुरक्षा अधिनियम पोक्सो, निःशुल्क अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम,बच्चों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के उत्पीड़न , दुर्व्यवहार अथवा हिंसा से उनका बचाव कैसे किया जाए इसके बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर चाइल्ड लाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।स्थानिय मुखिया मुखिया मुखी लाल सिंह ने कहा कि कहीं न कहीं बच्चे असुरक्षित हैं। इसलिए बाल सुरक्षा जरूरी है।हमारे पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों सेआग्रह है कि बच्चों के सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए ।शंकर कुमार राय सरपंच जी ने संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा को पूरे पंचायत के तरफ बहुत बहुत धन्यवाद दिया। बैठक मे अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ चाइल्ड लाइन समस्तीपुर टीम मेम्बर कमलेश कुमार जी भी उपस्थित थे।धन्यवाद ज्ञापन सोनेलाल ठाकुर ने किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पढ़ाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। अब केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पढ़ाने के लिए पीएचडी की डिग्री अनिवार्य नहीं होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पीएचडी की अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला किया है। UGC के इस फैसले से संबंधित विषय के विशेषज्ञ यूनिवर्सिटी में पढ़ा सकेंगे। स्टूडेंट्स को भी इसका फायदा मिलेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
