बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बबलू ने जानकारी दी कि आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत)के आरोघ्यम परियोजना अंतर्गत गौरीहार खालीखनगर पंचायत के पंचायत सभागार में मुखिया संजय साह जी के द्वारा सभी नव निर्वाचित एवम पुनः निर्वाचित वार्ड सदस्यो के साथ बैठक का आयोजन किया गया!जिसमे आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत) के सी.आर.पी. चंद्रमणि कुमार जी के द्वारा मुखिया महोदय एवम सभी वार्ड सदस्यो को आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत)के आरोघ्यम परियोजना के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना में किए जाने वाले कार्यों एवम संस्था के उद्देश्य से विषतरीत रूप से अवगत करवाया गया!साथ ही नियमित रूप से जल नल का संचालन एवम वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति सदस्यो के साथ नियमित रूप से निर्धारित समय पर पंचायती राज नियमावली के निर्देशानुसार बैठक करने हेतु सभी वार्ड सदस्य महोदय से आग्रह किया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

*#तिरहुत गंडक नहर परियोजना द्वारा जबरन किसानों के जमीन पर नहर खोदने व किसानों को धमकी देने के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना का 5वें दिन भी जारी* *वार्ता को नहीं आये कोई पदाधिकारी* *किसानो की मांग जायज,जायज मांगों के समर्थन में होगा चरणवद्ध आंदोलन- किसान महासभा* पूसा, 05 अप्रैल '22 पूसा प्रखंड के कुबौली राम पंचायत अंतर्गत मिल्की टोला में अखिल भारतीय किसान महासभा के झंडे बैनर तले तिरहुत गंडक नहर परियोजना मोतीपुर कैंप मुजफ्फरपुर के द्वारा किसानों के जमीन पर जबरन नहर खोदने व किसानों को धमकी देने के खिलाफ अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना मंगलवार को 5वें दिन भी जारी रहा. मौके पर किसान नेता वासुदेव सिंह की अध्यक्षता में धरना स्थल पर सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य राम कुमार, इनौस जिला कमिटी सदस्य संतोष कुमार, इनौस प्रखंड सचिव कृष्ण कुमार, मो०अनवर, किसान नेता रविन्द्र सिंह, दिनेश कुमार सिंह, राम ललित सिंह, जगदीश सिंह, राम गणेश महतो, रामदेव सिंह, पंकज कुमार गुप्ता , ओम प्रकाश झा, राधेश्याम झा, शंकर महतो, शिव दयाल सिंह, शिव शंकर सिंह,‌ दीपक कुमार, उदय कुमार, संजीव कुमार, पवन कुमार, जीतेंद्र साह, नया दास, रेखा देवी, अजीत कुमार दास, मोहम्मद अशरफ हसन, पिंटू कुमार सिंह, रवि रंजन, दशरथ साह, राम ललित साह, उमेश साह, गौड़ी शंकर सिंह, सुरेंद्र महतो, सुनीता देवी, सिंधु देवी, विभा देवी, आशा देवी, शांति देवी, बबीता देवी, उर्मिला देवी, लाल बाबू महतो, खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष मुंशी लाल राय समेत अन्य कई नेता एवं कार्यकर्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि 1967 - 68 में तत्कालीन बिहार के मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के द्वारा किसानों के हित को देखते हुए इस नहर परियोजना को मोहम्मदपुर कोठी के पास बूढी गंडक में मिला दिया गया था लेकिन भाजपा जद-यू के सरकार के द्वारा के द्वारा अपने चहेतों/ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए फिर से इस नहर परियोजना को चालू करना किसानों के साथ अन्याय है. यह संघर्ष किसानों के जायज मांग को लेकर जारी है और किसानों का मांग पूरा होने तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा. इस आशय की जानकारी मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने दी.

क्राई-"चाइल्ड राइट्स एण्ड यु" तथा क्वेस्ट एलायंस के "आनंदशाला" कार्यक्रम के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय पर चलंत पुस्तकालय के किशोर-किशोरियों तथा किशोरी पंचायत के साथ किशोरियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, मासिक धर्म, स्कूल से छीजन, बाल विवाह, बाल श्रम और बाल यौन शोषण मुद्दे पर व्यापक समझ बनाने हेतु संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी तथा संचालन ललिता कुमारी नें किया। मुख्य अतिथि वक्ता के रुप में उपस्थित क्वेस्ट एलायंस, बंगलोर की नम्रता और त्रिशला तथा आनंदशाला, बिहार की गौड़ी कुमारी नें किशोरियों की सामाजिक सांस्कृतिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया। स्कूल में आनंदमयी माहौल की कमी के कारण किशोरियों का छीजन दर बढ़ा है। असुरक्षा का भाव भी इन समस्याओं को बढ़ाता है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मिथिला दुग्ध उत्पादन संघ सहयोग समिति के किया गया बोनस का वितरण

जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा स्थानीय नगर भवन में 17 समस्तीपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2022 के लिए मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायकों का द्वितीय प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार झा के नेतृत्व में मुख्य मास्टर प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने दिया। उक्त अवसर पर माननीय प्रेक्षक श्री असंगवा चुआ आओ,भारतीय प्रशासनिक सेवा ने कहा कि कोई भी निर्वाचन अपने आप में महत्वपूर्ण होता है, इसलिए सभी मतगणना पदाधिकारी पूर्ण पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। प्रशिक्षणचर्या को आगे बढ़ाते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 07 अप्रैल को 5:00 बजे प्रातः समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में रिपोर्टिंग करना है और आधा घंटा पहले अपने आवंटित टेबुल पर बैठ जाना है,जहां एआरओ के निर्देशानुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है ।यहां मास्टर ट्रेनर ने बताया कि सर्वप्रथम मतपेटिका से प्राप्त सभी मतपत्रों के 50-50 का बंडल बनाकर ए आर ओ टेबुल पर जमा करना है,पुनः वहां से प्राप्त बंडलों को खोल कर प्रथम वरीयता के आधार पर वैधता, प्रतिक्षेपित व संदिग्ध मत पत्रों की जांच कर बंडल बना लेना है,फिर अभ्यर्थीवार वैध मतपत्र के साथ ए आर ओ टेबुल पर जमा करना है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहनपुर प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में होगा रसोइयो का चयन

समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड में आज 9:00 बजे सुबह से लेकर 3:00 बजे शाम तक बिजली बाधित रहेगी निर्देश देते विद्युत अभियंता विभाग। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जब जब धारा पर अत्याचार एवं पाप की वृद्धि होती है तो शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की अवतार होती है कथावाचक अनिल शास्त्री। फोटो 1 शिवाजीनगर, नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन मैं मौजूद कथावाचक अनिल शास्त्री। समस्तीपुर मोबाइल वाणी शिवाजीनगर प्रखंड के परसा पंचायत के बोरज गांव मे चैत्र नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन मुखिया राजकुमारी देवी के द्वारा फीता काटकर किया गया। कथावाचक अनिल कुमार शास्त्री ने प्रथम दिन दुर्गा जी के अवतार के विषय मे विस्तार मे बताया कहा।उन्होने कहा मां दुर्गा में ने पृथ्वी पर राक्षसों के द्वारा बढ़ रहे अत्याचारों के कारण अवतार लेकर महिषासुर नामक राक्षस को बंद कर दिया। और पृथ्वी पर शांति की स्थापना की उन्होंने कहा जब जब धरा पर पापा और अत्याचार बढ़ते हैं तब तक तब शक्ति स्वरूपा माता दुर्गा अवतरित होती है। मौके पर राम पुकार सिंह, संजय कुमार झा, दयानंद झा,  मुकेश झा, रामाकांत रमन, फूल झा सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा

तिरहुत नहर गंडक परियोजना मोतीपुर कैंप मुजफ्फरपुर के द्वारा जबरन किसानों के जमीन पर नहर खोदने व बिहार विधान सभा से भाकपा माले विधायक को मार्शल आउट करने और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ माले का राज्यव्यापी विरोध दिवस के अवसर पर इंकलाबी नौजवान सभा व अखिल भारतीय किसान महासभा पूसा प्रखंड कमिटी के झंडे बैनर तले पूसा प्रखंड के कुबौलीराम पंचायत के वार्ड नंबर 01 अवस्थित मिल्की ग्राम में लगातार तीसरे दिन चल रहे किसानों का अनिश्चितकालीन महाधरना स्थल से प्रतिरोध मार्च निकाला गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

तिरहुत गंडक नहर परियोजना द्वारा जबरन किसानों के जमीन पर नहर खोदने व किसानों को धमकी देने के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना का तीसरा दिन पूसा प्रखंड के कुबौली राम पंचायत अंतर्गत मिल्की टोला में अखिल भारतीय किसान महासभा के झंडे बैनर तले तिरहुत गंडक नहर परियोजना मोतीपुर कैंप मुजफ्फरपुर के द्वारा किसानों के जमीन पर जबरन नहर खोदने व किसानों को धमकी देने के खिलाफ अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. मौके पर किसान नेता दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में धरनास्थल पर सभा का आयोजन किया गया।