मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत प्रखंड साधन सेवी एवं प्रधानमंत्री पोषण योजना में संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा की जा रहे व्यापक धांधली को लेकर प्रखंड प्रमुख जवाहरलाल लड़ाई ने जिलाधिकारी समस्तीपुर एवं जिला शिक्षा प्राधिकारी समस्तीपुर को बुधवार को आवेदन देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संदर्भ में प्रखंड प्रमुख ने संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ आवेदन देते हुए कहा है कि मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत बच्चों को जनवरी एवं फरवरी 2022 में मिलने वाले पोषाहार में व्यापक गड़बड़ी की जा रही है उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि प्रखंड स्थित 114 विद्यालयों में से कुछ विद्यालयों को पोषाहार का चावल देकर एवं शेष विद्यालयों को प्रधानाध्यापक के मिलीभगत से या डरा धमका कर हस्ताक्षर कराते हुए प्रधानमंत्री पोषाहार योजना में व्यापक धांधली की गई है। प्रखंड प्रमुख के द्वारा प्रधानमंत्री पोषाहार योजना में धांधली की जांच करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से की गई है। उल्लेखनीय हो कि प्रखंड स्थित अनेकों विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषाहार योजनाओं में मिडडे मील योजनाओं में आए दिन अभिभावकों के द्वारा व्यापक धांधली के आरोप लगाए जाते रहे हैं बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी ने प्रखंड आवास पर्यवेक्ष ,अकाउंटेंट एवं आवास सहायकों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेने के बावजूद भी घर नहीं बनाने पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है

सामाजिक कार्यकर्ता ने दीपक के घर जाकर किया सम्मानित

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने एक श्रोता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें वृद्धा पेंसन मिल रहा है। उनका उम्र सत्तर साल है। उन्हें वृद्धा पेंसन में चार सौ रुपये मिलते हैं।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सरायरंजन प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने जयनेद्र से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वे प्राकृतिक स्रोत जैसे कुआं तालाब पोखर से पानी नहीं लाते हैं। उनके क्षेत्र में पानी के स्रोत के लिए कोई बोरवेल नहीं लगाया गया है। वो नल का पानी पीते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने एक ग्रामीण से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि जब हम नहाते है या कपड़ा साफ़ करते हैं तो नाली के द्वारा जो पानी बाहर निकलता है। उसे खेत में इस्तेमाल कर सकते हैं। उसके बाद गड्ढे में पानी जमा करके जहां जरुरत हो वहां इस्तेमाल करेंगे।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सरायरंजन प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने जयनेद्र से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी अपने क्षेत्र में पीने के पानी का साधन नल है। नल के द्वारा ही अपने दिनचर्या का सारा जल का उपयोग कर पाते हैं।

इंद्रवाडा़ स्थित केवल स्थान में रामनवमी में लने वाले राजकीय मेले में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ वॉच टावर बनाये जाएंगे। डीएम योगेन्द्र सिंह ने नजारत उप समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं सदर एसडीओ को इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला से राजकुमार ठाकुर ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड पर 12 अंकों का यूएएन नंबर होता है। ई-श्रम पोर्टल पर अब तक 25 करोड़ कामगारों ने पंजीकरण कराया है। असंगठित श्रमिकों को सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ ई-श्रम पोर्टल से वितरित किए जाएंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दीपक बना खानपुर का टॉपर ,मैट्रिक की परीक्षा में 473 अंक लाकर दीपक ने खानपुर का नाम रोशन किया है दीपक ने बातचीत के क्रम में कहां की हम आगे चलकर आईएएस बनना चाह रहे हैं ताकि आने वाले युवा पीढ़ी को एक संदेश दे सकें