बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने बिंदु देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की अभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं दिया जा रहा है।जब स्कूल के प्रधान से बात किया ,तो उन्होंने बताया की सरकार की ओर से राशि ही नहीं आ रही है। जिसके कारण हम बच्चों को खाना नहीं दे पा रहे हैं। जब राशि आ जाएगी तो बच्चों को खाना जरूर दिया जायेगा।कोरोना काल में भी बहुत झगड़ा करने के बाद बच्चों को सूखा राशन दिया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने मुकेश सहनी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि इनके बच्चे भी विद्यालय में पढ़ते है और विद्यालय में मिड डे मील का भोजन नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है।जब प्रधानध्यापक से इस विषय पर बात की गई तो, उन्होंने जानकारी दी की योजना से संबंधित राशि नहीं आई है। कोरोना काल में सूखा राशन व दो बार पैसा भी मिला था।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से विजय राज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के करीमनगर से गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की देर रात छापेमारी के दौरान 5 लीटर शराब के साथ शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान करीम नगर निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शराब कारोबारी के घर से 5 लीटर देसी शराब छुपा कर रखी गई थी जिसे पुलिस वालों के द्वारा बरामद किया गया।
स्थानीय प्राधिकार समस्तीपुर निर्वाचन क्षेत्र से तरुण कुमार चुनाव जीत गए हैं। एकतरफा मुकाबले में उन्होंने राजद प्रत्याशी रोमा भारती को हराया है। तरुण कुमार की यह पहली जीत है। वह पहली बार एमएलसी बनेंगे। इससे पहले उनके पिता हरिनारायण चौधरी बीजेपी से समस्तीपुर से एमएलसी थे। पिता के निधन के बाद तरूण को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया था। इससे पहले वह कांग्रेस के सक्रिय नेता थे। लेकिन एमएलसी चुनाव को देखते हुए उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें अपना एमएलसी उम्मीदवार बनाया। तरूण कुमार को 3299 वोट मिले हैं वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोमा भारती को 1791 वोट मिले है। मालूम हो कि चार अप्रैल को हुए मतदान में 98 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसकी काउंटिंग आज समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर में हुई है। हालांकि अभी तक इस मतगणना की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा समर्थित कार्यकताओं ने पटाखे फोड़ने शुरू कर दिये है।
समस्तीपुर में हुए एमएलसी चुनाव का रिजल्ट आया सामने भाजपा के डॉ. तरुण कुमार को 3338 मत प्राप्त हुए, वहीं आरजेडी के रोमा भारती को 1817 मत प्राप्त हुए। वही 1521 मत से भाजपा प्रत्याशी डॉ तरुण कुमार हुए विजयी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर हुवे चुनाव की आज मतगणना जारी!
बिहार शताब्दी कामगार एवं शिल्पकार समाजिक सुरक्षा योजना - 2011 आवश्यक दस्तावेज :- 1. आवेदन पत्र 3 फोटो सहित 2. आश्रित प्रमाण पत्र 3. मृतक का आधार कार्ड / वोटर कार्ड 4. मृत्यु प्रमाण पत्र 5. मृतक का कार्य प्रकृति पेशा 6. आश्रित का आधार कार्ड +फोटो - 3 7. आश्रित का जाति + निवास प्रमाण पत्र 8. शपथ-पत्र 9. स्वघोषणा पत्र 10. दुर्घटना मृत्यु में (i) F.I.R. की कॉपी (ii) उत्तम उद्देश्य...... असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को मृत्यु अनुदान के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना। सामान्य मृत्यु में 30,000/-, दुर्घटना मृत्यु में- 1,00,000/ उम्र- 18 वर्ष से अधिक एवं 65 वर्ष से कम
आशा सेवा संस्थान द्वारा मंडल कारा में नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन समस्तीपुर।आशा सेवा संस्थान द्वारा मंडल कारा समस्तीपुर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन बापू सभागार में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर अधीक्षक ज्ञानिता गौरव ,भी.डी.केशव , अमित कुमार वर्मा,संजय कुमार बबलू, केशव किशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक ज्ञानिता गौरव ने की।संचालन आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा की नेत्र जांच कराने के बाद नेत्र दोष होने पर संस्था द्वारा उन्हें निःशुल्क चश्मा भी दिया जायेगा। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव वी.डी.केशव ने भाग लिया।विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वयं सेवी संस्था संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू,रोटरी के प्रेसिडेंट केशव किशोर प्रसाद,एवं प्रणव कुमार ने भाग लिया।मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी समस्तीपुर के विशेषज्ञों द्वारा बंदियों का नेत्र जांच किया गया।आशा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित नेत्र जांच शिविर में कुल 58 पुरुष बंदी और 7 महिला बंदियों का जांच किया गया।धन्यवाद ज्ञापन सहायक अधीक्षक अमरेंद्र कुमार ने किया।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि नल जल योजना के रखरखाव के लिए वार्ड सदस्यों को 2 हजार रुपये सरकार मानदेय के रूप में देगी।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम व द्वितीय खंड के रिजल्ट प्रकाशन में अप्रत्याशित देरी हो रही है। इससे छात्रों में आक्रोश बढ़ रहा है। वहीं परीक्षाओं के आयोजन में भी विलंब हो रहा है। मिथिला विश्वविद्यालय जैसे-जैसे कोविड-19 के कारण पिछड़े सत्रों को नियमित करने की कवायद तेज कर रहा है वैसे स्नातक का सत्र पिछड़ते जा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
