बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने बिंदु देवी  से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की अभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं दिया जा रहा है।जब स्कूल के प्रधान से बात किया ,तो उन्होंने बताया की सरकार की ओर से राशि ही नहीं आ रही है। जिसके कारण हम बच्चों को खाना नहीं दे पा रहे हैं। जब राशि आ जाएगी तो बच्चों को खाना जरूर दिया जायेगा।कोरोना काल में भी बहुत झगड़ा करने के बाद बच्चों को सूखा राशन दिया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।