तीन दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए प्रशिक्षुक फोटो- शिक्षकों एवं प्रधान अध्यापकों के साथ बच्चे मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर का आज हुआ समापन ज्ञात हो कि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भासिंगपुर के प्रांगण में पतंजलि योगपीठ के योग प्रशिक्षकों द्वारा विगत तीन दिनों से संचालित तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन किया गया । कार्यक्रम के दौरान जिला युवा प्रभारी सह योग प्रशिक्षक महोदय श्री अजय कुमार एवं गौत्तम कुमार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री नसीर उद्दीन जी एवं शारीरिक शिक्षक श्री रामदेव महतो जी द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।मौके पर श्री कृष्णदेव राय,अजय रजक,रिंकू कुमारी, देवानंद राम, गजेंद्र प्रसाद आर्य,पूजा सिंह, प्रियंका कुमारी,कामिनी कुमारी आदि शिक्षकगण समेत सभी लाभान्वित बच्चें उपस्थित थे।

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना अंतर्गत क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच चिकित्सकों के द्वारा शनिवार को की गई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड मूल्यांकन सह अनुश्रवण पदाधिकारी अमित कुमार सिन्हा के द्वारा बताया गया की प्रत्येक महीने के 9 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रखंड के सभी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में निशुल्क की जाती है इस कड़ी में मंगलवार को कुल 153 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई जांच में ब्लड प्रेशर, एनीमिया, हिमोग्लोबिन एवं वजन इत्यादि जांच विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों के द्वारा करते हुए उचित चिकित्सीय परामर्श भी दी गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने शराब को लेकर कुछ नारा के विषय में बताया।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि शराब एक जहर है। आपके मस्तिष्क की कार्य क्षमता को कम कर सकती है, ताकि आप अपना संतुलन खो दें। आपके शासन और दिल की धड़कन को नियंत्रित करने वाली नसों को रोक सकती है।

दक्षिणी डुमरी में अग्निपीडितो के बीच मुखिया रीता देवी के नेतृत्व में किया गया राहत सामग्री का वितरण। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जलालपुर स्थित महावीर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली भव्य कलश शोभायात्रा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने पूजा कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि मिड डे मील का भोजन स्कूल में नहीं बनता है। स्कूल में शिक्षक कहते हैं कि मिड डे मील का भोजन मिलेगा पर अभी तक नहीं मिल रहा है। कोरोना काल में सूखा चावल मिला था तथा पैसा भी मिला था .

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने चांदनी कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि मिड डे मील का भोजन स्कूल में नहीं बनता है। स्कूल में प्रधानाध्यापक कहते हैं कि मध्याह्न भोजन मिलेगा। लॉक डाउन के दौरान भी हमें सूखा राशन या पैसा नहीं मिला था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने गुलशन कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि स्कूल में अभी मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है।शिक्षक से बात किये है तो उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन आने वाले दिनों से मिलेगा। कोरोना काल में सूखा राशन और पैसे मिले थे। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

लोक संसद कार्यक्रम से लोगों में परिवर्त्तन देखने को मिलेगा। इससे कई लोग धरातल से जुड़ कर कार्य करने का प्रयास करेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।