जब जब धारा पर अत्याचार एवं पाप की वृद्धि होती है तो शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की अवतार होती है कथावाचक अनिल शास्त्री। फोटो 1 शिवाजीनगर, नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन मैं मौजूद कथावाचक अनिल शास्त्री। समस्तीपुर मोबाइल वाणी शिवाजीनगर प्रखंड के परसा पंचायत के बोरज गांव मे चैत्र नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन मुखिया राजकुमारी देवी के द्वारा फीता काटकर किया गया। कथावाचक अनिल कुमार शास्त्री ने प्रथम दिन दुर्गा जी के अवतार के विषय मे विस्तार मे बताया कहा।उन्होने कहा मां दुर्गा में ने पृथ्वी पर राक्षसों के द्वारा बढ़ रहे अत्याचारों के कारण अवतार लेकर महिषासुर नामक राक्षस को बंद कर दिया। और पृथ्वी पर शांति की स्थापना की उन्होंने कहा जब जब धरा पर पापा और अत्याचार बढ़ते हैं तब तक तब शक्ति स्वरूपा माता दुर्गा अवतरित होती है। मौके पर राम पुकार सिंह, संजय कुमार झा, दयानंद झा, मुकेश झा, रामाकांत रमन, फूल झा सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा
