खेत होकर ट्रैक्टर ले जाने से हुई फसल क्षति मुआवजा मांगने पर महिला के साथ मारपीट। समस्तीपुर मोबाइल बानी शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौरी थाना क्षेत्र के बंधार गांव निवासी मुकेश यादव की पत्नी सविता देवी ने हथौरी थाना में आवेदन देकर गांव के 4लोगो बबलू कुमार, शर्मिला देवी, राहुल कुमार, और काजल कुमारी पर मारपीट का आरोपी बनाया गया है । सविता देवी ने बताया कि गेहूं के खेत होकर ट्रैक्टर ले जाने से फसल का काफी क्षति हो गया जिसका मुआवजा मांगने पर इस चार लोगों के द्वारा मुझे बुरी तरह पीटा गया। हथौरी थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ है मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।