समय और पैसे की करें बचत,आज ही गूगल प्ले स्टोर से eSanjeevani OPD ऐप डाऊनलोड करें और पायें मुफ्त चिकित्सकीय सलाह....

कोविड का तीसरा टीका मतलब ज्यादा सुरक्षा, सभी 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति कोविड के दूसरे टीके के 9 महीने बाद तीसरा टीका जरूर लगवायें।

समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की विभूतिपुर के अध्यक्ष विनीता कुमारी ने सेविकाओं को काम में हो रहे परेशानी के संबंध में डीएम व अन्य अधिकारी को पत्र भेजा।

विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय मोहन को प्लस टू का कार्ड मिला है यह कौन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कला एवं विज्ञान के 22 सेक्शन के लिए निर्गत किया है इस संबंध में भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2022 से 24 के लिए इस अवधि में संकाय के सेक्शन के अनुसार पठन-पाठन की सही व्यवस्था करते हुए आधारभूत संरचना की सूचना समिति को ससमय कराया जाए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता नितेश कुमार ने रोहित राज से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनके गांव ने पानी का साधन नहीं है वो पानी खरीद कर पीते हैं। सरकार द्वारा जो नल जल योजना का व्यवस्था किया है वो बिलकुल गन्दा है। पानी इतना गन्दा है न पी सकते हैं न पशु को पीला सकते हैं।ये नल जल कोई काम का साधन नहीं है। वे अपने लिए पानी का इतेमाल चापाकल से करते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

टीचर को दुःखी कर के , आप बच्चों को सुखी नहीं कर सकते। इसीलिए शिक्षकों को ऐच्छिक स्थानांतरण कर घर के पास के स्कूल में बहाल कराए ताकि शिक्षक अपनी पूरी क्षमता के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें।

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवी)  के स्कूलों में अब सांसद, शिक्षा मंत्री, जिला कलेक्टर समेत अन्य कोटे से दाखिले नहीं मिलेंगे। केवी में अब सिर्फ केंद्र सरकार के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग, सामान्य वर्ग के आरक्षण नियमों के तहत ही सीट मिलेगी। सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2022-23 से सांसद, शिक्षा मंत्री, शिक्षा मंत्रालय, प्रायोजक एंजेंसियों, अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समितियों और जिला कलेक्टर का कोटा समाप्त कर दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सरायरंजन प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने जानकारी दी की इस पंचायत में अपने निजी कल से ही दिनचार्य की जल की पूर्ति कर पाते हैं। वैसे सरकार के द्वारा नल जल योजना का लाभ भीं लोगों को मिल रहा है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

विद्यापतिनगर प्रखंड के गढ़सिसई वार्ड - 5 में सभी अग्निपीड़ित लोंगो को सरायरंजन विधायक सह बिहार के शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सभी अग्निपीड़ित परिवारों को चेक के द्वारा आर्थिक मदद एवं सभी प्रकार से मदद किये l

ग्रेजुएशन कर रहा है छात्र-छात्राओं में दिखा आक्रोश, छात्र छात्राओं का कहना है कि समय पर नही एक्जाम संपन्न हो पाती है और ना ही रिजल्ट आ पाता है। समय पर कार्यक्रम का संपादन नहीं होने की वजह से सभी छात्र छात्राओं का जीवन अटल पटल हो चुकी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।