केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवी) के स्कूलों में अब सांसद, शिक्षा मंत्री, जिला कलेक्टर समेत अन्य कोटे से दाखिले नहीं मिलेंगे। केवी में अब सिर्फ केंद्र सरकार के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग, सामान्य वर्ग के आरक्षण नियमों के तहत ही सीट मिलेगी। सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2022-23 से सांसद, शिक्षा मंत्री, शिक्षा मंत्रालय, प्रायोजक एंजेंसियों, अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समितियों और जिला कलेक्टर का कोटा समाप्त कर दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
