बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि एक समय ऐसा आएगा की लोगो को पानी की किल्लत हो जाएगी ,भविष्य में ना हो , इसके लिए हम सबको अभी से पानी को सही मात्रा में उपयोग करना चाहिए। फिर वही पानी को गड्ढे में एकत्रित कर आवश्यकता अनुसार सिंचाई कार्य में उपयोग करना चाहिए, जिससे कि पानी की भविष्य में पानी की किल्लत होने की संभावना कम हो।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कई वर्षों से लंबित वृद्धा पेंशन योजना का लाभ मोबाइल वाणी जिला संवाददाता राज कुमार ठाकुर के द्वारा मिले पदाधिकारी से क्लियर करवा पाए। अब गले महीने से लंबित सभी वृद्ध जनों को वृद्धा पेंशन का लाभ मिलेगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए ग्रामीणों ने बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया।
आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत) के अर्घ्यम एवं वाटर फॉर पिपल कार्यक्रम के तहत सकरा प्रखण्ड अंतर्गत प्रखण्ड किसना भवन सभागार में पंचायती राज विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के दीर्घ कालीन अनुरक्षण नीति के तहत योजना के बेहतर रख रखाव हेतु प्रखंड के हितग्राहियों के साथ कार्य योजना हेतु एक दिवसीय उन्मुखी करन कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आनंद मोहन जी द्वारा किया गया।वही पंचायती राज विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के दीर्घ कालीन अनुरक्षण नीति के तहत योजना के बेहतर रख रखाव हेतु आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत)के वाश मैनेजर जयप्रकाश सिंह जी द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के दीर्घ कालीन अनुरक्षण नीति एवं बेहतर रख रखाव को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्मुखीकरण कार्यशाला में नल जल योजना को सुचारू और बेहतर बनाने हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया गया।साथ ही बदलाव व सुधार हेतु विशेष नीतियों पर प्रकाश डाला गया,वही आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत)के कार्यक्रम विशेषज्ञ जितेंद्र कुमार सिंह जी द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना को सुचारू करने हेतु वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति सदस्यो को सशक्त बनाने को लेकर उक्त जानकारी दिया गया,साथ ही सीआरपी चंद्रमणि कुमार द्वारा बताया गया की सामुदायिक स्तर पर,एवम वार्ड स्तर पर वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति सदस्यो को समय समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से सशक्त बनाने में यथा संभव प्रयास किया जायेगा,एवं नल जल योजना को सुचारू रूप से संचालन कर पेयजल आपूर्ति संबंधित समस्याओं को दूर किया जाएगा!
समस्तीपुर जिला के सरायरंजन प्रखण्ड अंतर्गत एक चिंतन सभा का आयोजन नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना हेतु किया गया।।आज राजकीय कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरायरंजन के प्रांगन में पूर्व विधायक माननीय श्री दुर्गा प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में "छात्र एवं छात्राओं के जीवन/शिक्षा में नैतिक शिक्षा की भूमिका"विषय पर चिंतन सभा आयोजित किया गया।उक्त समारोह में विभिन्न संस्थाओं के विद्वानों ने खुलकर विचारों को साझा कियाl विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रो. राम भरत ठाकुर, पूर्व विभागध्यक्ष, अर्थशास्त्र,मिथिला विश्वविधालय थे,जिन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से सबको प्रभावित किया।जबकि उतक्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मेयारी के सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक अमरनाथ मिश्रा ने बच्चों की प्रतिभा को उभारते हुए जीवन के मूल्यों को प्रतिपादित किया।सभा में प्र.अ.रणजीत मिश्रा,दीपक सिंह,तेज नारायण आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम का विधिवत संचालन विद्यालय की शिक्षिका किरण कुमारी ने किया।
विगत 557 दिनों से अनवरत चल रहा देश दुनियां का सबसे बड़ा माँ नर्मदा प्रकृति संरक्षण सम्वर्धन के लिए पूर्ण समर्पित निराहार अखंड सत्याग्रह महाव्रत समर्थ सद्गुरु दादा गुरु से मां नर्मदा प्रकृति पर्यावरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली क्षिप्रा पाठक "वाटर वुमैन" दादागुरु से मिलने पहुंची।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
तिरहुत गंडक नहर परियोजना में व्याप्त खामियों की समीक्षा कर योजना को रद्द करने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को किसान महासभा एवं भाकपा माले का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह से मिला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
यूथ हॉस्टल ,पटना के सभागार में आयोजित रेडक्लिफ लैब्स द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर स्वस्थ , शिक्षा , स्वावलंबी ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री राम कृपाल यादव , सिविल सर्जन डॉ विशा सिंह एवं स्थानीय मेयर श्रीमती सीता साह ने भाग लिया ।मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने सरायरंजन प्रखंड के मुसापुर पंचायत की रीता कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में नल-जल योजना का पानी समय से आता है। जिसके कारण लोगों को पानी की किल्ल्त का सामना नहीं करना पड़ता है। इस क्षेत्र में सभी लोग नल-जल योजना का लाभ ले रहे हैं
मुकेश कुमार
वृद्धा पेंशन 60 वर्ष से ऊपर वाले महिला एवं पुरुष को मिलता है।ताकि वो अपना भरण-पोषण आसानी से कर सकें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
