बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने बताया की बढ़ौना पंचायत के ग्रामीण अपने दिनचर्या में जल की पूर्ति नल जल योजनाओं के साथ अपने निजी चापाकल और कुँआ,तालाब के पानी का भी प्रयोग करते हैं।
विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई में रविवार को पीपल की मोटी टहनी टूट कर एक युवक के सिर पर गिर गई। हादसे युवक की मौत हो गई। जबकि उसके बगल में बैठे एक बुजुर्ग जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज पीएचसी में कराया जा रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग पीपल के छाव में बैठे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोमवार को प्रखण्ड कार्यालय में प्रखण्ड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई.बैठक में अन्य नामित पदाधिकारी के उपस्थित नहीं होने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए अगली बैठक उपस्थित रहने अन्यथा जिलाधिकारी से शिकायत करने की चेतावनी दी गई. सदस्यों ने खाद दुकानदार की मनमानी एवं भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए खाद की उपलब्धता एवं कीमत को पारदर्शी बनाने की मांग की गई. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत में डॉ राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अंतर्गत अखिल भारतीय समंवित अनुसंधान परियोजना प्रसार शिक्षा एवं प्रबंधन विभाग के तहत मलेरिया दिवस मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता यंग प्रोफेशनल रीचा कुमारी व नेतृत्व कल्याणपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मेले में सामान्य चिकित्सा से लेकर नन कम्यूनिकेबल डिजिटल और पोषण,कोरोना टीकाकरण,ओपीडी, कोरोना जांच केंद्र एवम कई अलग अलग तरह के स्टॉल लगाकर जनसमुदाय तक सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य किया गया।मेले का आयोजन कर लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया स्थानीय लोगों ने सीहो अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव एवं इमरजेंसी स्वास्थ्य वयवस्था की मांग की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड के बंगराहा पंचायत से दिवाकर कुमार ई-श्रम कार्ड क्या है? इसके बारे में जानना चाहते है।
प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत सामाजिक चेतना मंच द्वारा अल्फा मध्य विद्यालय मोहिउद्दीन नगर के सभाकक्ष में रविवार को ग्रामीण आजीविका कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता मिथलेश कुमार ने की एवं संचालन मिथिला महिला विकास संस्था के सचिव प्रतिमा देवी ने किया अपने अध्यक्षीय भाषण में सभा को संबोधित करते हुए डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु 17 प्रकार की योजनाएं चलाई जाएगी इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण होगा। मौके पर इंदु देवी, निशा मिश्रा ,प्रोफेसर पंकज कुमार ,रजनी कुमारी, आयुष मिश्रा, ज्योति कुमारी के साथ दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रतिनिधि- मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत उच्च विद्यालय के प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमित कुमार ने की एवं संचालन प्रखंड मूल्यांकन सह अनुश्रवण पदाधिकारी अमित कुमार सिन्हा ने किया। स्वास्थ्य मेले में पहुंचे मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और स्वस्थ व्यक्ति ही समाज का विकास कर सकता है इसीलिए स्वास्थ हमारा अमूल्य धन है प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा वर्तमान समय में चल रहे कोरोना महामारी पर नियंत्रण हेतु मौजूद लोगों से कोविड-19 का टीका शत प्रतिशत लेने की अपील की। उल्लेखनीय हो कि सरकार से मिले दिशा निर्देश के आलोक में उक्त स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया था स्वास्थ्य मेले में अपना इलाज कराने हेतु पहुंचने वाले विभिन्न रोगों के मरीजों के इलाज हेतु 30 स्वास्थ्य काउंटर बनाया गया था।मेले का मुख्य आकर्षण अंगदान एवं रक्तदान शिविर रहा जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुजीत कुमार ने एक कदम आगे बढ़कर लोगों को प्रेरित करते हुए स्वयं रक्तदान किया उनके रक्तदान करने के उपरांत कई लोगों ने उन्हें देखते हुए अपना रक्तदान किया।
समस्तीपुर। 23.04.2022. क्राई-"चाइल्ड राइट्स एंड यु", कोलकत्ता के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर, कार्ड्स, मोतिहारी और दीप, बेतिया के मुख्य कार्यकारी, कार्यक्रम समन्वयक, क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ कक्षा 4-6 के छात्र-छात्राओं के पुस्तक पढ़ने की दक्षता-क्षमता के विकास हेतु मई-जून, 2022 माह में समर कैम्प के आयोजन हेतु रणनीति और कार्ययोजना निर्माण के लिए प्रथम, पटना के एस आर जी गुंजन कुमार और कार्यक्रम समन्वयक सरोज झा के साथ बैठक आयोजित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से नितेश कुमार जानकारी दे रहें हैं कि ग्राम सभा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड के ग्राम पंचायत राज मोतीपुर हरिपुर तथा मोहम्मद नगर पूर्व में किया गया।मोतीपुर पंचायत राज भवन पर जनसुनवाई में नल जल योजना के खामियों को उजागर हुए। जिसमें लिस्ट में नाम होने के बावजूद घर नल जल की योजना का लाभ घर तक नहीं पहुंची है। कई जगहों में मरम्मत की जरूरत है।लेकिन मरम्मत का कार्य भी अब तक नहीं पूरा हो पाया है।
